7000mAh बैटरी, 144Hz 4D Curve स्क्रीन और 8GB RAM वाले 5G पर आया डिस्काउंट, realme P4 Pro बिक रहा सस्ता

Join Us icon

रियलमी का फोन डिस्काउंट के साथ खरीदना है तो इस वक्त कंपनी के बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन realme P4 Pro पर सेल चल रही है। यह मोबाइल सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है। यूं तो कुछ समय पहले ब्रांड द्वारा इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई जा चुकी है लेकिन, इन दिनों कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह रियलमी 5जी फोन छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही रियलमी पी4 पावर पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके साथ यह स्मार्टफोन सस्ते रेट पर पाया जा सकता है।

realme P4 Pro 5G पर ऑफर

प्राइस हाइक के बाद रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत बढ़कर 27,999 रुपये हो गई थी और मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट 29,999 रुपये हो गया था। लेकिन अब ये दोनों 8जीबी रैम वाले 5जी फोन वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ कंपनी वेबसाइट पर सेल ​के लिए लिस्ट कर दिए गए हैं।

डिस्काउंट के बाद 128जीबी मेमोरी वाले मॉडल को 26,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस डिस्काउंट को पाने के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। वहीं अगर आप एक्सचेंज के तहत पुराना रियलमी फोन देते हैं तो कस्टमर्स को कुल एक्सचेंज वैल्यू के अलावा 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त होगा। सस्ते रेट पर realme P4 Pro 5G फोन खरीदने या डील डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

realme P4 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन में 1280 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5के डिस्प्ले दी गई है जिसे कंपनी ने HyperGlow 4D Curve+ का नाम दिया है। इस फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यानी स्मूथ स्क्रॉलिंग के साथ ही इस फोन डिस्प्ले पर धूप में भी बढिया विजुअल क्वालिटी मिलेगी।

realme P4 Pro 5G फोन एंड्ररॉयड आधारित RealmeUI 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,88,192 आ चुका है।

पावर बैकअप के लिए​ रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन 7000mAh battery सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन तकरीबन 17 घंटे, 17 मिनट का PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। यह मोबाइल Bypaas charging टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन बैटरी की जगह सीधे प्रोसेसर को ताकत देती है। कंपनी ने इसे 80वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस किया है जिसे हमारी टेस्टिंग के दौरान फोन बैटरी को 43 मिनट में 20% से 100% चार्ज कर दिखाया है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 Pro 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल IMX896 OIS सेंसर ​के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। वहीं इस रियलमी 5जी फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। यह 144fps गेमिंग फोन है और Hyper Vision AI chip के साथ इसमें शानदार ग्राफिक्स भी मिलते हैं। फोन की विस्तृत डिटेल्स आप 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here