Oppo Find X10 Ultra में मिलेगा बड़ा कैमरा अपग्रेड, 50MP 10x टेलीफोटो कैमरे के साथ आ सकता है फोन

Join Us icon

Oppo अपने अगले फ्लैगशिप कैमरा स्मार्टफोन Oppo Find X10 Ultra पर काम कर रहा है। हालांकि अभी इसके आने में कई महीने बाकि है इससे पहले लीक में फोन के कैमरा सेटअप को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने नए फ्लैगशिप में 10x ऑप्टिकल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को बड़ा अपग्रेड दे सकती है। जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और लंबी दूरी की जूम क्वालिटी पहले से बेहतर मिल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

10x टेलीफोटो कैमरे में मिलेगा बड़ा सेंसर

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के पीछे 1/1.95-इंच का बड़ा सेंसर दिया जा सकता है। कैमरे का रिजॉल्यूशन 50MP ही रहने की उम्मीद है, लेकिन बड़े सेंसर की वजह से यह ज्यादा रोशनी कैप्चर करेगा। जिससे कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें और कम नॉइज देखने को मिल सकती है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी इस कैमरे में Sony LYT-600 सेंसर का उपयोग नहीं करेगी। हालांकि, लॉन्च के वक्त कौन-सा सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा इसकी जानकारी लीक में नहीं है।

Oppo Find X9 Ultra से बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद

Oppo ने इसी साल Find X9 Ultra में Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम दिया है। जिसमें 50MP का 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (230mm equivalent) शामिल है। यह फोन 20x तक “ऑप्टिकल-क्वालिटी” जूम देता है। हालांकि, इस कैमरे में उपयोग किया गया 1/2.75-इंच सेंसर लो-लाइट फोटोग्राफी में बढ़िया है, लेकिन यह आने वाले मॉडल से कम माना जा सकता है। उम्मीद है कि Oppo अब इसी कमी को Find X10 Ultra में दूर कर सकता है।

OPPO Find X9 Ultra

कैमरा लवर्स के लिए हो सकता है बड़ा अपग्रेड

Oppo अपने फ्लैगशिप कैमरा स्मार्टफोंस में लंबी दूरी की ऑप्टिकल जूम क्षमता पर लगातार काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपकमिंग Find X10 Ultra में एडवांस्ड क्विंटुपल प्रिज्म रिफ्लेक्शन तकनीक पर आधारित 10x पेरिस्कोप सिस्टम को और बेहतर बना सकती है। जिससे डिजिटल जूम पर निर्भरता कम होगी और यूजर्स को ज्यादा नैचुरल जूम क्वालिटी मिल सकेगी।

अगर यह बड़ा सेंसर अंतिम प्रोडक्शन मॉडल का हिस्सा बनता है, तो Find X10 Ultra लंबी दूरी की फोटोग्राफी के मामले में बाजार में सबसे दमदार विकल्प बन सकता है। हमें आने वाले दिनों में इस फोन से जुड़े और भी कई अपडेट मिल सकते हैं। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here