
iQOO अपनी Neo 11 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है। इसे iQOO Neo 11S नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन टिप्स्टर Digital Chat Station का दावा है कि यह डिवाइस चीन में जुलाई या अगस्त के दौरान लॉन्च हो सकता है। इसी बीच एक नया स्मार्टफोन Geekbench डेटाबेस पर भी स्पॉट हुआ है, जिसे आगामी Neo 11S माना जा रहा है। आइए, आगे संभावित डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Neo 11S Geekbench लिस्टिंग
सामने आई Geekbench लिस्टिंग में Vivo V2545A मॉडल नंबर वाला डिवाइस नजर आया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,395 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,312 अंक हासिल किए हैं। डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टेस्ट किया गया है और इसमें करीब 16GB तक RAM दी जा सकती है।

Geekbench डेटा में MediaTek MT6993 चिपसेट का जिक्र भी है। प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक जाती हुई दिखाई दे रही है, जिससे लगता है कि यह MediaTek की अगली पीढ़ी की फ्लैगशिप Dimensity 9500 सीरीज चिप हो सकती है। रिपोर्ट्स का दावा है कि iQOO Neo 11S में Dimensity 9500 का अंडरक्लॉक्ड वर्जन Dimensity 9500s होने की उम्मीद है।
iQOO Neo 11S स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार iQOO Neo 11S में 2K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात समाने आई है। जो गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 डस्ट एवं वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलने की उम्मीद है।
मिल सकती है 8000mAh बैटरी
iQOO Neo 11S की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 8000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन बन सकता है। तुलना करें तो नवंबर 2025 में लॉन्च हुए iQOO Neo 11 में 7500mAh बैटरी दी गई थी। ऐसे में Neo 11S बैटरी बैकअप के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है।

iQOO Neo 11 से सस्ता हो सकता है नया मॉडल
रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी iQOO Neo 11S को कंपनी Neo 11 के मुकाबले किफायती विकल्प के रूप में लॉन्च कर सकती है। जहां Neo 11 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Neo 11S में Dimensity 9500s चिपसेट देखने को मिल सकता है। हालांकि प्रोसेसिंग पावर के मामले में Neo 11 थोड़ा आगे रह सकता है, लेकिन बड़ी बैटरी और संभावित कम कीमत Neo 11S को गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बना सकती है।
फिलहाल iQOO ने Neo 11S को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स और Geekbench लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को लेकर आ सकती है। यदि आप लंबी बैटरी लाइफ, फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पसंद करते हैं, तो iQOO Neo 11S के लिए वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको आगे भी अपडेट मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।









