
Redmi जल्द ही अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज को चीन में लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस लाइनअप के पहले स्मार्टफोन को जुलाई में पेश कर सकती है। जबकि बाकी मॉडल्स अगस्त में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले एक कथित स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिसे Redmi Note 17 Pro माना जा रहा है। लिस्टिंग से फोन की चार्जिंग स्पीड और कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Note 17 Pro 3C सर्टिफिकेशन
चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर 2607DRA18C मॉडल नंबर वाला एक नया Xiaomi स्मार्टफोन देखा गया है। पिछले लीक के मुताबिक यह डिवाइस Redmi Note 17 सीरीज का मॉडल हो सकता है। रिपोर्ट्स का दावा है कि यह स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro के नाम से बाजार में आ सकता है।

मिल सकती है 67W फास्ट चार्जिंग
3C लिस्टिंग के अनुसार आगामी Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके साथ MDY-15-EQ मॉडल नंबर वाला चार्जर मिलने की भी जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 15 और Redmi Note 15 Pro में 45W फास्ट चार्जिंग दी गई थी। ऐसे में नई सीरीज में चार्जिंग स्पीड को अपग्रेड मिल सकता है।
Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
अब तक आए लीक्स के मुताबिक Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। जो इस सेगमेंट में इसे सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इन खूबियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Redmi Note 17 Pro फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, कैमरा सेटअप के बाकी सेंसर और फ्रंट कैमरे की जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Note 17 Pro लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Note 17 सीरीज का पहला मॉडल जुलाई में चीन में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि लाइनअप के अन्य फोंस अगस्त में एंट्री ले सकते हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में और जानकारी सामने आ सकती हैं। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।










