
इनफिनिक्स ने पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में अपनी ‘हॉट 70’ सीरीज को पेश करते हुए सस्ता स्मार्टफोन Infinix Hot 70 पेश किया था। अब कंपनी इसी सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से Infinix Hot 70 Pro 5G फोन 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा जो सबसे पहले अफ्रीकन देश केन्या में उतारा जाएगा। यह मोबाइल प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है और साथ ही स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की रिवील कर दी गई है।
Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च डिटेल
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन 6 जुलाई को केन्या में लॉन्च किया जाएगा। विदेशी बाजार में यह मोबाइल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है जिसके लिए सिर्फ 2,000 कीनियन शिलिंग यानी तकरीबन 1,459 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं फोन को पहले बुक करने वाले ग्राहकों को कंपनी भारतीय करंसी अनुसार करीब 6 हजार के गिफ्ट बेनिफिट भी देगी। बहरहाल इंडिया में Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च कब होगा, इसके लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि जुलाई में ही यह सस्ता 5जी फोन पेश कर दिया जाए।
Infinix Hot 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में ARM Mali G610 जीपीयू दिया जाएगा।
Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 6000mAh battery लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह इनफिनिक्स का अपकमिंग 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। वहीं मोबाइल में Smart Charge फीचर भी मिलेगा जो बैटरी हेल्थ और यूजेस को ऑप्टिमाइज करेगा।

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी स्मार्टफोन को 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली Full HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6.76-इंच की पंच होल स्क्रीन बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिलेगा। बताते चलें कि मोबाइल के बैक पैनल पर Dot Matrix Cube डिस्प्ले भी दी गई है जो कॉल और नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर चमकेगी।
फोटोग्राफी के लिए इस 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर शामिल है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ मार्केट में एंट्री लेगा जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करेगा। वहीं कंपनी के मोबाइल के साइट फ्रेम पर One-Tap AI FlashMemo बटन भी दिया है। फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए 6 जुलाई का इंतजार करना होगा।
Infinix Hot 70 Pro 5G प्राइस
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन के बेस वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया जा सकता है जिसका प्राइस 27,999 कीनियन शिलिंग बताया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 20 हजार रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट को 8GB RAM + 256GB Storage पर लाया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार ग्लोबल मार्केट में यह 5जी फोन Thermo Orange, Mirage Green, Dive Blue, Silk Glow Purple, Night Pulse और Depth Ring White कलर में बिकेगा।









