
Samsung ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी M-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसे Samsung Galaxy M47 5G नाम से पेश किया गया है। कंपनी ने फोन में बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स दिए हैं। यह 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है। आइए, आगे आपको डिवाइस की कीमत, फुल स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स देते हैं।
Samsung Galaxy M47 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy M47 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत कूपन ऑफर के साथ सिर्फ 22,999 रुपये है। फोन की सेल 4 जुलाई से Amazon, ब्रांड की वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर होगी। कलर्स के मामले में कंपनी ने Galaxy M47 5G को Rogue Red और Blaze Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है।

Samsung Galaxy M47 5G स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यह स्क्रीन स्मूथ स्क्रॉलिंग, बेहतर गेमिंग और शानदार वीडियो एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। फोन की मजबूती के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा दी गई है। साथ ही यह वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है, जिससे ड्यूरेबिलिटी भी बेहतर मिलेगी।
परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy M47 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जिससे मल्टीटास्किंग, हाई-ग्राफिक्स गेमिंग और रोजमर्रा के उपयोग में स्मूथ अनुभव मिलेगा। गेमर्स के लिए इसमें Bypass Charging फीचर भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान चार्जिंग पावर को सीधे मदरबोर्ड तक पहुंचाता है। इससे फोन कम गर्म होता है और बैटरी की लाइफ पर भी कम असर पड़ता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M47 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) के साथ दिया गया है। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का HDR फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy M47 5G फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें Knox Security, Private Album, Malicious Web Access Alert और Samsung Wallet (Tap & Pay) जैसे सिक्योरिटी और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
Samsung ने इस स्मार्टफोन में कई AI फीचर्स भी जोड़े हैं, जिनमें Object Eraser, Edit Suggestion और My Filter शामिल हैं। इनकी मदद से यूजर्स आसानी से अपनी तस्वीरों को एडिट कर सकते हैं साथ ही बेहतर बना सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Samsung Galaxy M47 5G Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। इसमें Now Bar, होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन और कई नए सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी इस फोन के लिए 6 जनरेशन Android OS अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है।

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो सैमसंग का हो और बड़ी 6000mAh बैटरी, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, OIS कैमरा और 6 साल तक Android व सिक्योरिटी अपडेट्स प्रदान करे तो Samsung Galaxy M47 5G शानदार विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, इसके विकल्प के रूप में आप OnePlus, realme, Redmi के मिड रेंज डिवाइस भी देख सकते हैं। हालांकि ब्रांड वैल्यू के चलते सैमसंग आगे रहेगा। आप अपनी पसंद अनुसार ब्रांड का निर्णय ले सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए विजिट करते रहें।
See All Competitors











