
मोबाइल कंपनी आइकू ने बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में जहां iQOO Z11 5G फोन लॉन्च किया था वहीं, भारतीय बाजार में सस्ता स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G अनाउंस किया था। अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल iQOO Z11i 5G लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि आइकू ज़ेड11आई 5जी फोन 3 जुलाई को चाइना में लॉन्च किया जाएगा।
iQOO Z11i 5G लॉन्च डेट
आइकू ज़ेड11आई की लॉन्च डेट 3 जुलाई है। इस दिन यह नया 5जी फोन चीन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। चाइना में iQOO Z11i 5G को प्री बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया गया है और अब सिर्फ प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है। चीन में फोन की कीमत 3 जुलाई की सुबह 10 बजे घोषित होगी। यह टाइम इंडियन समयानुसार सुबह के 7 बजकर 30 मिनट का होगा। यानी जब तक आप सोकर उठेंगे, तब तक आइकू ज़ेड11आई के सभी वेरिएंट्स का प्राइस सामने आ जाएगा।

iQOO Z11i 5G स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11आई 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस अपकमिंग आइकू 5जी फोन में एड्रेनो 613 जीपीयू मिल सकता है।
iQOO Z11i 5G फोन को कंपनी LPDDR4X RAM पर ला सकती है और मार्केट में इसे 6GB व 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। फोन में Memory Fusion टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह मोबाइल 128GB और 256GB Storage ऑप्शन्स में पेश हो सकता है। लीक की मानें तो आइकू ज़ेड11आई चीन में तीन कलर्स में बिकेगा जिनमें Green Peak, Desert Gold और Ink Shadow कलर शामिल होंगे।

पावर बैकअप के लिए इस 5जी स्मार्टफोन को 6500mAh Battery से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक की मानें तो iQOO Z11i 5G फोन में 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी जाएगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11i 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन SGS सर्टिफाइड ड्यूरेबिल बॉडी पर लाया जाएगा और इसमें IP65 रेटिंग भी मिल सकती है।
iQOO Z11x 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
भारतीय बाजार में बिक रहे आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन की बात करें तो यह मोबाइल 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ LPDDR4X RAM और एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है।

iQOO Z11x 5G फोन में 7200mAh battery दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 19 घंटे, 59 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यह 5जी फोन 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आया है जो पानी के गिरने पर भी सुरक्षित रखेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। बताते चलें कि इस फोन में यूजर्स को 2 OS अपडेट और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।









