
Redmi अगले महीने चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max जैसे तीन मॉडल शामिल होने बात सामने आई है। बता दें कि इससे पहले भी इस श्रृंखला को लेकर लीक शेयर किए जा चुके हैं। वहीं, अब टिप्स्टर Experience More ने सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बताए हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 17 डिटेल्स लीक
लीक के अनुसार Redmi Note 17 में 6.83-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल बैटरी साइज का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 17 फोन 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Redmi Note 17 Pro डिटेल्स लीक
लीक के मुताबिक Redmi Note 17 Pro में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि स्क्रीन साइज की जानकारी अभी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में नया Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बना सकती है।
कैमरे की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में भी 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर्स और फुल वाटर-रेसिस्टेंट बॉडी भी देखने को मिल सकती है।
Redmi Note 17 Pro Max डिटेल्स लीक
यदि टॉप वैरियंट Redmi Note 17 Pro Max की बात करें तो यह इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जबकि परफॉरमेंस के लिए हाल ही में लॉन्च हुआ MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर मिल सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 10,100mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा डुअल स्पीकर्स और फुल वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन भी दिया जा सकता है।
अगले महीने हो सकती है लॉन्चिंग
फिलहाल Redmi ने Note 17 सीरीज की लॉन्च डेट या फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। हालांकि लगातार सामने आ रहे लीक से लगता है कि कंपनी अगले महीने चीन में इस सीरीज को पेश कर सकती है। यदि ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो Redmi Note 17 सीरीज बड़ी बैटरी और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में तगड़ा विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि हमें असल जानकारी मिलने का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।









