AI वाला वाटर प्यूरीफायर लाएगी Livpure, होम वेलनेस इकोसिस्टम बनाने की तैयारी

Join Us icon

होम वेलनेस ब्रांड Livpure ने भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी आने वाले समय में देशभर में 100 से ज्यादा Livpure Studios शुरू करेगी। इसके साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी स्थिति भी मजबूत करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं लिवप्योर वाटर प्यूरीफायर से आगे बढ़ते हुए अन्य पोर्टफोलियो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की योजना बना रही है। ये सभी जानकारी ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राकेश कौल द्वारा सामने आई है।

Livpure MD और CEO राकेश कौल ने एक आयोजन के मंच से घोषणा करते हुए कहा है कि लिवप्योर भारत में इलेक्ट्रिक वाटर प्यूरीफायर की पहुंच अभी भी काफी कम है। ऐसे में कंपनी का टारगेट किफायती कीमत पर एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सर्विस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। राकेश के मुताबिक लिवप्योर कंपनी AIoT (Artificial Intelligence of Things) बेस्ड Smart Water Purifier पर भी तेजी से काम कर रही है जिसे जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है।

Smart Water Purifier

लिवप्योर के स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर को कंपनी बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। ये प्यूरीफायर इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होंगे जिन्हें ग्राहकों के स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार इन Livpure Smart Water Purifier में बेहतर और आसान कंट्रोल के साथ ही कई तरह के यूज़फुल, एडवांस और स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे।

होम वेलनेस इकोसिस्टम की तैयारी

लिवप्योर अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अनाउंस किया है कि वह सिर्फ वॉटर प्यूरीफायर तक ही सीमित नहीं रहेगी। आने वाले महीनों में Livpure ब्रांड के तहत एयर कूलर, स्लीप एक्सेसरीज, किचन अप्लायंसेज और मैट्रेस जैसे प्रोडक्ट्स को भी शामिल किया जाएगा। ब्रांड के मुताबिक लिवप्योर का फोकस भारतीय घरों के लिए एक पूरा होम वेलनेस इकोसिस्टम तैयार करने पर है जिसे स्टेप दर स्टेप बाजार में उतारा जाएगा।

कंपनी के अनुसार फिलहाल देशभर में लिवप्योर के 10 हजार से ज्यादा रिटेल काउंटर है और कंपनी तकरीबन 1 हजार डिस्ट्रीब्यूटर और इतने ही सर्टिफाइड सर्विस इंजीनियर्स के साथ अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं कंपनी के मानेसर में स्थित प्लांट से RO मेम्ब्रेन, बूस्टर पंप, फिल्टर व वॉटर प्यूरीफायर की असेंबली और टेस्टिंग जैसे कामों को पूरा करने के बाद ही इंंडिया में Livpure Water Purifier बेचे जाते हैं। बताते चलें कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका के भी कई देशों में भी लिवप्योर प्रोडक्ट भेजे जाते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here