9020mAh बैटरी वाला वीवो 5G फोन खरीदें डिस्काउंट के साथ! vivo T5 Pro पर आया ऑफर

Join Us icon

वीवो ने अप्रैल महीने में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन vivo T5 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल तगड़ी 9020mAh battery से लैस होकर आया था जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है। इस 5जी फोन को अब डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी की वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर वीवो टी5 प्रो छूट के साथ बेचा जा रहा है और कंपनी इस 8GB RAM वाले 5G फोन पर बैंक डिस्काउंट दे रही है।

vivo T5 Pro प्राइस और ऑफर

वीवो टी5 प्रो 5जी फोन 8GB RAM के साथ दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया था। मोबाइल के लॉन्च प्राइस की बात सबसे पहले करें तो इसका 128GB मेमोरी वेरिएंट 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 33,999 रुपये में पेश किया गया था। लेकिन बाद में इस फोन पर प्राइस हाइक हुआ और इन दोनों वेरिएंट्स का रेट बढ़कर 32,999 रुपये और 36,999 रुपये हो गया।

लेकिन अब महंगे हुए इस वीवो 5जी फोन को फिर से कम रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी की ओर से मोबाइल पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के बाद 8जीबी+128जीबी वेरिएंट को 31,999 रुपये में पाया जा सकता है और 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 35,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

बैंक ऑफर की बात करें तो कंपनी की वेबसाइट वीवो डॉट इन पर सभी बैंक्स के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट प्राप्त होगा। यानी आप किसी भी बैंक कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर फ्लिपकार्ट से फोन परचेज करते वक्त HDFC, SBI, AXIS और ICICI बैंक के ग्राहकों को कंपनी यह 1 हजाार रुपये की छूट देगी। फ्लिपकार्ट पर भी ​क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड, किसी से भी भुगतान पर डिस्काउंट का लाभ पाया जा सकता है।

ये वाला वीवो का 5जी फोन डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए या फिर डील की डिटेल्स जानने के लिए क्लिक करें : वीवो / फ्लिपकार्ट

vivo T5 Pro की बैटरी

यह 5जी स्मार्टफोन पावरफुल 9020एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 37 घंटे तक ​यह YouTube video देखी जा सकती हैं। ब्रांड की ओर से यह वीवो 5जी फोन 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है जो कंपनी के मुताबिक 10 मिनट में ही फोन को 6 घंटे का कॉलिंग टाइम देने लायक चार्ज कर सकती है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो टी5 प्रो को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 55 मिनट का समय लगा था। यह नया वीवो स्मार्टफोन reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते vivo T5 Pro 5G फोन से दूसरे मोबाइल या इयरबड्स इत्यादि को भी चार्ज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन bypass charging तकनीक भी सपोर्ट करता है जो हैवी परफॉर्मेंस के वक्त फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड तक ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।

vivo T5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो टी5 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड Origin OS 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह विवो 5जी फोन 11,67,242 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000 mm2 Vapor Cooling Chamber दिया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो वीवो टी5 प्रो 5जी फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। यूजर्स को इस वीवो 5जी फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो टी5 प्रो 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

वीवो टी5 प्रो IP68 + IP69 रेटिंग वाला 5जी फोन है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। कंपनी ने इसे LPDDR4X RAM + UFS3.1 Storage पर पेश किया है जिसमें 3 जेनरेशन की ओएस और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो 5जी फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here