Samsung Galaxy A08 लॉन्च के करीब! सर्टिफिकेशन में हुआ स्पॉट, सस्ते में हो सकती है एंट्री

Join Us icon

Samsung अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को जल्द ही आगे बढ़ा सकता है। कंपनी का अगला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 4G हो सकता है। क्योंकि इसे Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग इस बात का इशारा है कि फोन का लॉन्च जल्द किया जा सकता है। उम्मीद है आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकती है। आइए, आगे अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन 

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A08 4G को SM-A085F/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। हालांकि इस डेटाबेस में फोन के हार्डवेयर या फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर आने से जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है।

इससे पहले अप्रैल 2026 में भी यही स्मार्टफोन GSMA Database में देखा गया था। जहां इसके मॉडल नंबर के साथ Galaxy A08 नाम भी सामने आया था।

अगस्त में हो सकती है एंट्री

Samsung Galaxy A08 पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07 4G का सक्सेसर हो सकता है। पूर्व मॉडल A07 को अगस्त 2025 में पेश किया गया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसी पैटर्न को आगे भी अपना सकती है और Galaxy A08 को अगस्त 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है।

कैसा हो सकता है Samsung Galaxy A08 ?

Samsung Galaxy A08 के Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन में केवल इसकी Wi-Fi कनेक्टिविटी और मॉडल नंबर की पुष्टि करता है। आने वाले दिनों में अन्य सर्टिफिकेशन और लीक्स के जरिए इसके प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसी जानकारियां सामने आ सकती हैं।

यदि पूर्व मॉडल पर को देखें तो आगामी Galaxy A08 में बेहतर प्रोसेसर, कैमरा सिस्टम और बैटरी जैसी अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, सैमसंग अपने मजबूत सॉफ्टवेयर सपोर्ट को भी बरकरार रख सकता है, जो बजट सेगमेंट में इसकी सबसे बड़ी खूबी हो सकती है।

Samsung Galaxy A07 की डिटेल्स

पूर्व मॉडल Samsung Galaxy A07 4G को भारत में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 6.74-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था। इसके अलावा IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और छह साल तक Android OS अपडेट के साथ छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया था।

मौजूदा बाजार में स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A08 की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। यह बजट सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। इस रेंज में इसका मुकाबला Redmi, POCO, Lava और Motorola के फोंस से हो सकता है।

आने वाले दिनों में नए लीक्स और सर्टिफिकेशन के जरिए इस स्मार्टफोन से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here