
पसंदीदा मोबाइल फोन अगर डिस्काउंट के साथ मिल जाए तो मन की खुशी अलग ही लेवल पर पहुंच जाती है। Amazon Prime Day Sale ऐसे ही मौके लेकर आ रही है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू होगी जिसमें हर बजट कैटेगरी के स्मार्टफोंस को भारी छूट के साथ बेचा जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इस सेल में कुछ ऐसे मोबाइल भी बिकेंगे जिनकी सेल आज तक इंडिया में शुरू ही नहीं हुई है। 91मोबाइल्स के पाठकों के लिए हम ऐसे 5 स्मार्टफोन चुन कर लाएं हैं जिसे ऑफर्स के साथ कम रेट पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra
सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा का सबसे कम रेट अमेजन सेल में मिलने वाला है। यह मोबाइल 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। कंपनी की ओर से हालांकि कई बार इस मोबाइल पर प्राइस कट किया जा चुका है लेकिन अमेजन पर यह फ्लैगशिप सैमसंग फोन सिर्फ 84,999 रुपये में बेचा जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म खुद कह रहा है कि इससे सस्ता Samsung Galaxy S25 Ultra कभी नहीं बिका है।

गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा क्वालकॉम के सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite पर काम करता है। वहीं फोन में Galaxy AI के एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं। इसमें 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी है और पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी मिलती है। यह सैमसंग फोन 200MP मेन सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S25 Ultra की फुल डिटेल आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।
OnePlus N6
वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6 अमेजन सेल में 5जी फोन अंडर 20000 की कैटेगरी में ला दिया गया है। यह मोबाइल 22,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ है लेकिन Prime Day Sale में इसे सिर्फ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि यह स्मार्टफोन इंडिया में अभी तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। अमेजन सेल में ही इसकी पहली सेल शुरू होगी।

OnePlus N6 कंपनी का बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 8000mAh battery लगी है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक और 5W Reverse चार्जिंग भी मौजूद है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। इस वनप्लस 5जी फोन में 6.8-इंच स्क्रीन लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। नए स्मार्टफोन वनप्लस एन6 की विस्तृत जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ी जा सकती है।
Samsung Galaxy M47
सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी फोन भी देश में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है जिसे शॉपिंग साइट अमेजन पर 4 जून से खरीदा जा सकेगा। इस मोबाइल की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन प्राइम डे सेल में इसे सिर्फ 22,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर पाया जा सकता है। Galaxy M47 5G फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट इस सेल में 3,000 रुपये की छूट के साथ परचेज के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले लगी है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। यह सैमसंग का 5जी फोन 6 जनरेशन की ओएस अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है। (यहां क्लिक) कर फुल डिटेल पढ़ सकते हैं।
Redmi Turbo 5
रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन 19 जून को इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। अब सिर्फ दो सप्ताह बाद ही इसे अमेजन प्राइस डेट सेल में तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। इस मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस 37,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। लेकिन अमेजन सेल में इसे 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी इस रेडमी 5जी फोन पर पूरे 4,000 रुपये की छूट मिलेगी।

शाओमी रेडमी टर्बो 5 एक गेमिंग फोन है जो Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर काम करता है। इसमें Game Turbo Mode और WildBoost ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के लिए 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम मौजूद है। यह फोन 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। 7540mAh battery के साथ यूजर्स को 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX882 OIS सेंसर और 20MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्पेक्स की पूरी जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ें।
Redmi A7 Pro 5G
अगर सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन सेल में रेडमी ए7 प्रो को भी तगड़े डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है। प्राइस डे सेल में इसे सिर्फ 12,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर बेचा जाएगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल 14,999 रुपये का है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिलती है। लेकिन अब सेल में यह 15 हजार से कम का 5जी फोन पूरे 2,000 रुपये की छूट के साथ बिकेगा।

यह सस्ता 5जी फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6300एमएएच बैटरी लगी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W Reverse चार्जिंग भी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की अतिरिक्त जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।












