Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ आया नया 4G स्मार्टफोन

Join Us icon

Vivo ने पाकिस्तान में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y500 लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि Y500 सीरीज के कई मॉडल पहले चीन में पेश किए जा चुके हैं, लेकिन यह लाइनअप का पहला स्मार्टफोन है जिसे चीन के बाहर एंट्री मिली है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 8100mAh की बड़ी बैटरी है। यही नहीं डिवाइस में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा और IP69 रेटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y500 स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y500 में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस पर 2800 × 1260 पिक्सल (1.5K) रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। इसके साथ यह स्क्रीन 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 94.47% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 5000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस दे सकती है। बेहतर विजिबिलिटी और आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें SGS Low Blue Light, SGS Five-Star Sunlight Readable Display सर्टिफिकेशन और Gaming Eye Protection फीचर्स भी दिए गए हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो Vivo Y500 स्मार्टफोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह चिपसेट केवल 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vivo Y500 4G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8100mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इतनी बड़ी साइज वाली बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। वहीं, लंबे समय तक गेमिंग और हैवी इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3000mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी लगा हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y500 4G के रियर में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivo Y500 4G स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Bluetooth 5.4, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, USB 2.0 पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और डुअल नैनो-सिम सपोर्ट है। इसके अलावा फोन IP68 और IP69 वाटर एवं डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस से लैस है।

Vivo Y500 की कीमत

Vivo Y500 4G को पाकिस्तान में दो वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB + 128GB स्टोरज की कीमत PKR 99,999 (लगभग 34,000 रुपये) रखी गई है। जबकि 8GB + 256GB मॉडल PKR 109,999 (लगभग 36,600) में उपलब्ध होगा। कंपनी आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन को सऊदी अरब और कजाकिस्तान सहित अन्य बाजारों में भी लॉन्च कर सकती है। कलर्स के मामले में फोन को Pearl White और Midnight Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Vivo Y500 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, शानदार AMOLED डिस्प्ले और अच्छा कैमरा अनुभव चाहते हैं। हालांकि, इसमें 5G सपोर्ट नहीं है, इसलिए यह 4G फोन लेने वालों के ही काम का है। यदि आप 5जी विकल्प चाहें तो Lava, Tecno, Samsung और Oppo के मिड रेंज फोंस देख सकते हैं। ऐसे ही लगातार टेक अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here