10000mAh बैटरी के साथ आने वाला Oppo A7 Pro Max Geekbench पर हुआ स्पॉट, जानें कैसा मिलेगा परफॉरमेंस

Join Us icon

Oppo अपने नए Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इसकी लीक डिटेल्स कुछ दिन पहले ही सामने आई थी। वहीं, अब लॉन्च से पहले यह डिवाइस Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। इसके जरिए परफॉरमेंस, रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम और बेंचमार्क स्कोर जैसी अहम जानकारियां सामने आई हैं। उम्मीद है यह बड़ी बैटरी के साथ मिड रेंज में जल्द बाजार में उतारा जा सकता है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Oppo A7 Pro Max Geekbench लिस्टिंग

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सामने गीकबेंच डिटेल्स के अनुसार आगामी फोन PYC110 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है। जिसे Oppo A7 Pro Max के लिए बताया गया है। लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 (SM4850) प्रोसेसर मिल सकता है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट छह कोर 2.02GHz और दो हाई-परफॉरमेंस कोर 2.40GHz क्लॉक स्पीड के साथ रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 629 GPU दिया जा सकता है।

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, टेस्ट किए गए Oppo A7 Pro Max मॉडल में 12GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं, फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 976 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,250 अंक हासिल किए हैं।

Oppo A7 Pro Max स्पेसिफिकेशंस संभावित

पूर्व में आई लीक डिटेल्स के अनुसार अपकमिंग Oppo A7 Pro Max कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। इस बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 8.47mm और वजन 226 ग्राम बताया जा रहा है।

Oppo A7 Pro Max में 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की भी चर्चा है।

जल्द हो सकता है लॉन्च

फिलहाल Oppo ने Oppo A7 Pro Max को आधिकारिक तौर पर टीज या कंफर्म नहीं किया है। हालांकि, लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स और Geekbench लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, शानदार डिस्प्ले और रोज के कामों के लिए मल्टीटास्किंग करने वाला डिवाइस देख रहे हैं तो Oppo A7 Pro Max अच्छा विकल्प बन सकता है।

लॉन्च के बाद Oppo A7 Pro Max का मुकाबला realme, Redmi और iQOO के बड़ी बैटरी वाले मिड-रेंज स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आपका बजट मिड-रेंज सेगमेंट का है और आप बड़ी बैटरी के साथ लेटेस्ट Android 16 और नया Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो A7 Pro Max का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here