
Vivo ने अपनी X300 सीरीज का विस्तार कर दिया है। इसके तहत चीन में Vivo X300e लॉन्च किया गया है। यह Vivo X300, X300 Pro, X300s और X300 Ultra के बाद सीरीज का नया मॉडल है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और ZEISS ट्यून कैमरा सेटअप की पेशकश की है। वहीं, ग्लोबल लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।
डिस्प्ले और परफॉरमेंस
Vivo X300e में 6.59 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2750×1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर, P3 वाइड कलर गमट और गेमिंग के दौरान 2,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। ग्राहकों की आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें 4320Hz PWM डिमिंग, AI Eye Comfort फीचर और SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिलता है। वहीं, सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo X300e स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
कैमरा, बैटरी और अन्य
फोटोग्राफी के लिए Vivo X300e में ZEISS के साथ डेवलप किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगा है। जो OIS और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP Samsung JN1 ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट, मेन और टेलीफोटो कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
पावर बैकअप के लिए Vivo X300e फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। लंबे समय तक उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए यह बैटरी शानदार साबित हो सकती है। अन्य फीचर्स के रूप में स्टीरियो स्पीकर्स, X-axis Linear Motor, VC Cooling System, NFC, IR Blaster, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C, Dual SIM 5G और IP68 + IP69 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा फोन की मोटाई 7.79mm से 7.99mm के बीच है, जबकि वजन 199.5 ग्राम से 203 ग्राम तक रखा गया है।
Vivo X300e की कीमत
कीमत की बात करें तो 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 68,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB + 512GB मॉडल 5,299 युआन (लगभग 75,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Moonlight White, Midnight Black और Sunlight Orange कलर ऑप्शन में चीन में मिलेगा।

अगर आप फ्लैगशिप परफॉरमेंस, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Vivo X300e बढ़िया विकल्प है। चीन में इसका मुकाबला Xiaomi, OnePlus, iQOO और Honor के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है।
यदि आपका बजट लगभग 70,000 रुपये के आसपास है और आप चीन में हैं तो Vivo X300e को चुन सकते हैं। हालांकि अन्य देश के यूजर्स इसी सीरीज के अन्य विकल्प या दूसरे ब्रांड भी देख सकते हैं। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।
See All Competitors













