5000mAh बैटरी और 6GB RAM की ताकत के साथ 10 हजार से कम का स्मार्टफोन Lava Smart 4 लॉन्च

Join Us icon

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus लॉन्च किया था जो सिर्फ 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। वहीं आज कंपनी ने इसी सीरीज के एक और सस्ते स्मार्टफोन Lava Smart 4 को भी इंडियन मार्केट में उतार दिया है। लावा स्मार्ट 4 10 हजार रुपये से भी कम का मोबाइल है जो एंट्री लेवल स्पेक्स के साथ आया है।

Lava Smart 4 की स्पेसिफिकेशन्स

लावा स्मार्ट 4 को Android Go Edition पर लाया गया है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इस मोबाइल में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये एंड्रॉयड ऐप्स हल्के प्रोसेसर और कम रैम पर भी स्मूथ प्रोसेस कर सकती है। वहीं ये गूगल गो ऐप्स फोन में कम स्टोरेज घेरती हैं, कम इंटरनेट कन्ज्यूम करती हैं और बैटरी की खपत भी कम करती है।

Lava Smart 4 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में सिंगल वेरिएंट में ही लाया गया है। इस सस्ते स्मार्टफोन में 3जीबी रैम दी गई है जिसके साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह लावा का फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक मोबाइल की 3जीबी फि​जिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की ताकत देती है।

लावा स्मार्ट 4 4जी फोन Unisoc SC9863A चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 1.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Cortex-A55 कोर मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल PowerVR GE8322 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Lava Smart 4 4G स्मार्टफोन 6.56-इंच स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है जो वॉटरड्रॉप स्टाइल पर बनी है। स्क्रीन के चारों ओर बेजल्स भी दिए गए हैं। इस फोन डिस्प्ले पर यूजर्स को 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट प्राप्त होगा जो इसे बजट के कम ही स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है। यानी फोन चलाना स्लो नहीं लगेगा।

पावर बैकअप के लिए लावा स्मार्ट 4 में 5000mAh battery दी गई है। एंड्रॉयड गो फोन में इतनी बड़ी बैटरी मिलना मतलब आराम से 2 दिन तक का बैकअप पाना। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

लावा स्मार्ट 4 की कीमत अभी कंपनी द्वारा ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है। यह मोबाइल खासतौर पर ऑफलाइन मार्केट के लिए लाया गया है जो ब्रांड के मुताबिक रिटेल स्टोर्स पर बिकना भी शुरू हो गया है। स्मार्टफोन की कीमत 8 हजार रुपये के करीब देखने को मिलेगी, जिसकी पुष्टि होते ही हम खबर को अपडेट करते हुए पाठकों को सूचित कर देंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here