
Huawei जल्द ही अपनी Nova सीरीज का विस्तार कर सकता है। नए लीक के अनुसार, कंपनी लंबे समय बाद Nova SE सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसे Huawei Nova 16 SE नाम से लाया जा सकता है। इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ऐलान हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Nova 16 SE के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार, Huawei Nova 16 SE में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Kirin 8020 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

Huawei Nova 16 SE फोन की बड़ी खासियत इसकी 8,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो इसे लंबे बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोंस की लिस्ट में शामिल कर सकती है। हालांकि, फिलहाल फास्ट चार्जिंग से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
फोटोग्राफी के लिए Huawei Nova 16 SE में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की बात कही गई है। इसके साथ कंपनी Red Maple Multispectral Sensor भी दे सकती है। जो बेहतर कलर एक्युरेसी और इमेज प्रोसेसिंग में मदद कर सकता है।
कलर्स और कीमत संभावित
लीक के अनुसार, फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश देखने को मिल सकती है, जिससे इसका डिजाइन और भी प्रीमियम नजर आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei Nova 16 SE का डिजाइन पूर्व में आए Honor Power 2 से मिलता-जुलता हो सकता है। यह स्मार्टफोन Black, White, Blue और Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
कीमत की बात करें तो Huawei Nova 16 SE की कीमत 2,000 युआन (करीब 28,000 रुपये) से 3,000 युआन (करीब 42,000 रुपये) के बीच हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च के बाद ही इसकी सही कीमत सामने आएगी।

फिलहाल Huawei Nova 16 SE स्मार्टफोन से जुड़ी सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं। कंपनी ने इसके लॉन्च, कीमत या उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में लॉन्च के समय इन फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप चीन में हैं और Nova 16 SE को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










