Samsung ने अनाउंस किया नए 5G फोन Galaxy F70 Pro पर डिस्काउंट! जानें ​क्या मिलेगा ऑफर

Join Us icon

सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G को इंडिया में अनविल कर दिया था। कंपनी की ओर से फोन प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले ही दे दी गई थी लेकिन आज ब्रांड द्वारा इस नए सैमसंग 5जी फोन का ऑफर प्राइस भी अनाउंस कर दिया गया है। सैमसंग ने गैलेक्सी एफ70 प्रो पर दिए जाने की डिस्काउंट सहित मोबाइल की सेल डेट की जानकारी दे दी गई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन का लॉन्च प्राइस 25,999 रुपये है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का रेट है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं इस 8GB RAM वाले Samsung 5G फोन को 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 29,999 रुपये और 34,999 रुपये है। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की सेल 8 अगस्त से शुरू होगी और इस मोबाइल पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

2,000 रुपये की छूट के साथ गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन को 23,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 8जीबी+128जीबी को 27,999 रुपये में और 8जीबी+256जीबी को 32,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकेगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी जहां यह नया सैमसंग 5जी फोन Aura Green और Alpha Black कलर में बिकेगा।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन को 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह इनफिनिटी ओ स्क्रीन है जो Super AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Galaxy F70 Pro सैमसंग का बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इस Samsung 5G फोन को तगड़ी 6000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज के बाद इस सैमसंग मोबाइल में 24 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग की जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी एफ70 प्रो में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए यह सैमसंग 5जी फोन Bluetooth 5.3 और Wi-Fi के साथ NFC सपोर्ट करता है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है। गौरतबल है कि Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन में कंपनी 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। इस मोबाइल में LPDDR5X RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। नए सैमसंग फोन में Google Gemini और circle to search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here