
आइकू ने पिछले साल अपना पावरफुल स्मार्टफोन iQOO Neo 11 अक्टूबर महीने में पेश किया था। अब कंपनी इसी मोबाइल का सक्सेसर iQOO Neo 12 लेकर आने वाली है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक आइकू नियो 12 से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, एक ताजा लीक में इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। यह आइकू मोबाइल हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ फ्लैगशिप सेग्मेंट में पेश किया जाएगा।
iQOO Neo 12 की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
आइकू नियो 12 की जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक की मानें तो यह आइकू मोबाइल MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि यह मीडियाटेक द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर है जो 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है और 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

iQOO Neo 12 को डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट पर लॉन्च किए जाने की खबर इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि पिछले साल लाए गए iQOO Neo 11 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया था। यानी अगर लीक सही साबित होता है कि इस साल आइकू कंपनी Qualcomm का साथ Mediatek का हाथ थाम सकती है। और यही चलन ब्रांड की नंबर सीरीज यानी अपकमिंग iQOO 16 series में भी देखने को मिल सकता है।
लीक के मुताबिक आइकू नियो 12 5जी फोन को 2K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। फिलहाल डिस्प्ले साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन लीक के अनुसार इस फोन में OLED पैनल पर इस्तेमाल किया जाएगा जिसपर 120Hz या फिर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। iQOO Neo 12 की स्क्रीन किस कंपनी की होगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन लीक में BOE, TCL और Tianma के नाम का जिक्र किया गया है।

iQOO Neo 12 5G बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh battery दी जा सकती है। बताते चलें कि पिछले वाले आइकू नियो 11 को 7500mAh बैटरी पर लाया गया था। यानी पवार के मामले में ग्राहकों को बड़ी अपग्रेड देखने को मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
आइकू नियो 12 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। सेल्फी कैमरा की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। वहीं लीक की मानें तो यह अपकमिंग आइकू फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा।








