
वीवो ने कुछ समय पहले इंडिया में 9020mAh battery वाला फोन vivo T5 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। तगड़ी बैटरी के साथ ही इस मोबाइल में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन, 8GB RAM और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर जैसी ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स की मौजूद है। इस वीवो 5जी फोन को कंपनी अब पूरे 2500 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है। ऑफर के तहत वीवो टी5 प्रो को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।
vivo T5 Pro पर डिस्काउंट
वीवो टी5 प्रो पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर आया है। यह डील कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट दोनों पर जारी की गई है। डील के तहत 8जीबी रैम वाला वीवो 5जी फोन छूट के साथ खरीदा जा सकता है। 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 35,999 रुपये है लेकिन 2500 रुपये डिस्काउंट के बाद इसे 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
8GB RAM + 256GB Memory वाला फोन 39,999 रुपये का है लेकिन 2500 रुपये की छूट के बाद इसे 37,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट से मोबाइल खरीदते वक्त Kotak, Axis और HDFC Bank कार्ड्स से पेमेंट करते पर ही डिस्काउंट मिलेगी। वहीं फ्लिपकार्ट पर Axis और HDFC के साथ SBI Bank कार्ड्स पर 2500 रुपये की छूट दी जा रही है।
vivo T5 Pro 5G फोन को 9 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है। 2500 रुपये का डिस्काउंट ईएमआई पेमेंट पर भी मिलेगा। वहीं अच्छी बात यह भी कि कंपनी क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर ही 2500 रुपये की छूट दे रही है। डील की डिटेल्स जानने या डिस्काउंट के साथ वीवो 5जी फोन खरीदने के लिए क्लिक करें : वीवो / फ्लिपकार्ट
vivo T5 Pro की बैटरी
वीवो टी5 प्रो की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 9020mAh battery लगाई गई है। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद इस मोबाइल में 37 घंटे तक YouTube video स्ट्रीम की जा सकती हैं। यह मोबाइल 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।

वीवो के मुताबिक फोन को सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग पर लगाने के बाद 6 घंटे का कॉलिंग टाइम मिल सकता है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो 5जी फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 55 मिनट का समय लगा। ग्राहकों को इस बड़ी बैटरी वाले वीवो फोन में reverse चार्जिंग भी मिलेगी जिससे दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है। स्मार्टफोन में bypass charging तकनीक भी मौजूद है जो गेमिंग के वक्त फोन चार्ज करने पर करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है।
vivo T5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। यूजर्स को इस वीवो 5जी फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
vivo T5 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड Origin OS 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का AnTuTu Score 11,67,242 आ चुका है। वहीं गेमिंग के दौरान मोबाइल को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm Vapor Cooling Chamber दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी5 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो टी5 प्रो 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन में IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है जो मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। कंपनी ने इसे LPDDR4X RAM + UFS3.1 Storage पर पेश किया है। वहीं ग्राहकों को फोन में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी है। कनेक्टिविटी के लिए यह वीवो 5जी फोन Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है










