
Redmi ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K100 Pro Max के लॉन्च से पहले कैमरा से जुड़ी कई अहम जानकारियों शेयर कर दी हैं। इसमें कैमरा सैंपल्स भी शामिल हैं। Redmi का दावा है कि यह अब तक का सबसे एडवांस कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और ऑडियो सिस्टम से जुड़ी डिटेल्स भी कंफर्म की है। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi K100 Pro Max कैमरा डिटेल्स
Redmi K100 Pro Max में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। जो 16,384 × 12,288 पिक्सल तक की हाई-रिजॉल्यूशन फोटो कैप्चर करने सकेगा। इसके साथ 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जो 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। वहीं, तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। जिसकी इक्विवेलेंट फोकल लेंथ 17mm है।
कंपनी के अनुसार यह ट्रिपल कैमरा सेटअप 17mm, 24mm, 48mm, 120mm और 240mm जैसी पांच अलग-अलग फोकल लेंथ को कवर पाएगा। इससे यूजर्स लैंडस्केप, पोर्ट्रेट और दूर मौजूद सब्जेक्ट्स की तस्वीरें आसानी से कैप्चर कर सकेंगे।
कैमरा सैंपल
Redmi का कहना है कि 200MP सेंसर 2x और 3x लॉसलेस इन-सेंसर जूम भी उपलब्ध कराएगा। वहीं, OIS के साथ आने वाला पेरिस्कोप कैमरा लंबी दूरी की फोटोग्राफी के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी और डिटेल्स प्रदान करेगा। कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल का नया फ्लैट डिजाइन भी पेश किया है। जिसमें फोन का रियर पैनल प्रीमियम और क्लीन लुक देता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को Cabernet Red, Flowing Gold White और Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश करेगी।
Redmi K100 Pro Max स्पेसिफिकेशंस
Redmi K100 Pro Max में Bose-ट्यून्ड 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम मिलेगा। इसमें डुअल 1115D फुल-रेंज स्पीकर्स और 1620 सबवूफर दिया गया है। इसके साथ बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए फोन में बड़ा X-axis Linear Motor भी शामिल किया गया है।
Redmi K100 Pro Max फोन में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें नया M11 एमिसिव मटेरियल उपयोग किया गया है। यह स्क्रीन 185Hz LTPO अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक लोकल ब्राइटनेस, 90 प्रतिशत BT.2020 कलर गमट और 480Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
परफॉरमेंस के लिए Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V-series चिपसेट दिया जाएगा। जिसके साथ AI Display Chip D2 भी मौजूद होगी। जिससे गेमिंग, AI फीचर्स और हाई-एंड ग्राफिक्स पर बेहतर अनुभव मिलेगा।
Redmi K100 Pro Max में 9,070mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यहीं नही फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

Redmi ने फिलहाल कैमरा और अन्य प्रमुख फीचर्स बता दिए हैं, लेकिन फोन की कीमत और सेल से जुड़ी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। 200MP कैमरा, 5x पेरिस्कोप लेंस, 9,070mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 V-series चिप जैसे फीचर्स Redmi K100 Pro Max को प्रीमियम ऑप्शन बना सकते हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो 11 अगस्त के लॉन्च पर हम इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










