
7000mAh बैटरी वाला 5G फोन realme 16x 12 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। कुछ समय पहले जहां इसका रिटेल बॉक्स MRP लीक हुआ था। वहीं अब इस अपकमिंग 5जी फोन का सेलिंग प्राइस भी सामने आ गया है। लॉन्च से पहले ही खुलासा हो गया है कि रियलमी 16एक्स 5जी फोन कितने रुपये में बिकेगा। मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट की कीमत आप आगे देख सकते हैं।
realme 16X 5G प्राइस
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹25,999
- 6GB RAM + 128GB Storage – ₹27,999
- 6GB RAM + 256GB Storage – ₹30,999
रियलमी 16एक्स 5जी इंडिया प्राइस टिपस्टर अनंत रावत के जरिये सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए अनंत ने खुलासा किया है कि रियलमी अपने नए 5जी फोन को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च करेगी। realme 16X का प्राइस 25,999 रुपये होगा जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा।
🚨 EXCLUSIVE 🚨
realme 16X 5G India Pricing Revealed Ahead of Launch.
💰 Price:
• 4GB + 128GB – ₹25,999
• 6GB + 128GB – ₹27,999
• 6GB + 256GB – ₹30,999Key Specs:
🔹 7000mAh Titan Battery + 45W Fast Charging
🔹 6.8” 144Hz Display (1200 nits HBM)
🔹 MediaTek Dimensity 6300… pic.twitter.com/tra77A0x1L— Anant Rawat (@LoserAnant) August 7, 2026
लीक के अनुसार यह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा। 6जीबी+128जीबी वेरिएंट का लॉन्च प्राइस जहां 27,999 रुपये बताया गया है वहीं मोबाइल के 6जीबी+256जीबी वेरिएंट का रेट 30,999 रुपये बताया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इस मोबाइल पर 3 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर देगी जिसके बाद realme 16X को 22 हजार रुपये तक के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।
realme 16x की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 16एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा जो Realme UI 6.0 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन में मौजूद 5300mm VC कूलिंग चैंबर हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने में मदद करेगा।
रियलमी 16एक्स 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा जिसमें 6 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी भी मिलेगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। यह रियलमी 5जी फोन Reverse charging भी सपोर्ट करता है।

realme 16x 5G को डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यह मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 14GB RAM की ताकत देगी। लीक्स के अनुसार इस फोन में कंपनी LPDDR4X RAM का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि रियलमी यूजर्स को इस फोन में 2 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
यह नया रियलमी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसकी जानकारी कंपनी द्वारा दी जा चुकी है। वहीं अब ताजा लीक में सामने आया है कि इस मोबाइल में 6.8-इंच स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 1200nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। ब्रांड द्वारा दी जानकारी के अनुसार मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।









