
iQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन से जुड़ी बड़ी जानकारी शेयर की है। iQOO ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन भारत का पहला MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट वाला फोन होगा। कंपनी का दावा है कि नया प्रोसेसर AI फीचर्स, मल्टीटास्किंग और हैवी कामों के दौरान बेहतर अनुभव देगा। बता दें कि इससे पहले इसी सीरीज में iQOO Z11 Lite और iQOO Z11x बाजार में आ चुके हैं। आइए, आगे आगामी iQOO Z11 5G फोन की डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z11 डिटेल्स कंफर्म
iQOO Z11 में मिलने वाला MediaTek Dimensity 7500 Turbo 4nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। जिसे Dimensity 7500 आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इसमें MediaTek NPU 850 मिलेगा। जो ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI फीचर्स के लिए पिछली पीढ़ी के मुकाबले दोगुने से अधिक AI परफॉरमेंस देने का दावा करता है।

कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट Dimensity 7400 और Dimensity 7300 की तुलना में बेहतर अनुभव देने वाला है। वहीं, फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख (1.2 मिलियन) से अधिक का स्कोर हासिल किया है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
कंपनी पहले ही iQOO Z11 का डिजाइन टीज कर चुकी है। यह स्मार्टफोन Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन में आएगा। फोन में नया Skyline Camera Module मिलेगा। जिसमें हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा आइलैंड, दो बड़े कैमरा रिंग, एक अतिरिक्त सेंसर और सर्कुलर LED रिंग लाइट दी गई है। टीजर इमेज के अनुसार फोन का डिजाइन स्लिम रहेगा। इसमें कर्व्ड बैक पैनल, क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और बेहद पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे।

iQOO Z11 संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के मुताबिक iQOO Z11 में 6.78-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 7,000mAh से 8,000mAh के बीच की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68 और IP69 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग और 12GB तक RAM मिलने की संभावना है।
अब तक आई जानकारी के अनुसार आगामी iQOO Z11 मिड-प्रीमियम सेगमेंट में Redmi, Motorola और Realme के स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। हाई रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, नए Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और AI फीचर्स के साथ यह बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो हम आपको 20 अगस्त के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









