200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी के साथ Redmi K100 Pro लॉन्च, लगा है पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आज अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी के100 प्रो सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से दो नए मोबाइल Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max चीन में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही बड़ी बैटरी वाले फ्लैगशिप फोन हैं जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आए हैं। मैक्स मॉडल की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और रेडमी के100 प्रो के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे लिखी गई है।

Redmi K100 Pro डिजाइन

रेडमी के100 प्रो को कंपनी ने अंधेरे में चमकने वाले डिजाइन पर पेश किया है। इसे रेडमी ने Firefly Chasing Light ​डिजाइन का नाम दिया है। इस फोन में रियर ग्लास के नीचे फॉस्फोरेसेंट लेयर दी गई है जिसपर लाइट पेन से कोई भी डिजाइन बनाया जा सकता है। यह रोशनी में दिखेगा नहीं लेकिन अंधेरे में ग्लो करेगा। मोबाइल में कंपनी ने मैटल फ्रेम का इस्तेमाल किया है।

Redmi K100 Pro को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। यह मोबाइल शॉकप्रूफ बॉडी बना है जिसके चलते जमीन पर गिरने के बाद भी यह टूटेगा नहीं। मोबाइल के रियर कैमरा मॉड्यूल में ​तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश लाइट के साथ Bose Speakers भी फिट किए गए हैं। यहां रियर कैमरा सेटअप में फ्लोटिंग ​रिंग लाइट भी लगी है जो नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग लाइट इफेक्ट देगी।

Redmi K100 Pro स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के100 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट सर्फेस पर बनी OLED स्क्रीन है जिसके लिए M11 luminous मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। ल्युमिनस मटेरियल एक एडवांस लाइट-इमिटिंग तकनीक है जो स्क्रीन की एनर्जी एफिशिएंसी, कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस को परफेक्ट बनाए रखने में मदद करती है। इस रेडमी 5जी फोन में यूजर्स को 185Hz रिफ्रेश रेट, 4800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।

Redmi K100 Pro 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट दिया गया है। यह स्टैंडर्ड स्नेपड्रैगन एलिट जेन 5 का ही कस्टमाइज्ड वर्जन है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को कुछ कम कीमत पर उपलब्ध करा सकता है। इस चिपसेट में भी 4.6GHz की टॉप क्लॉक स्पीड मिलेगी। वहीं कंपनी का दावा है कि रेडमी के100 प्रो स्मार्टफोन 4.09 मिलियन AnTuTu Score अचीव कर सकता है। फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए इसमें LPDDR5X Ultra RAM लगाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी के100 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/3.0 अपर्चर व 10cm macro फोटोग्राफी में माहिर 50 मेगापिक्सल telephoto सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। यह नया रेडमी फोन 8K HDR और लॉसलेस क्रॉप ज़ूम के फीचर्स से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

ताकतवर कैमरा के साथ ही इस फोन में पावरफुल बैटरी भी लगाई गई है। Redmi K100 Pro 5G फोन को तगड़ी 8580mAh battery से लैस कर चाइना में लॉन्च किया गया है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 50W wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने रेडमी के100 प्रो 5जी फोन को 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Redmi K100 Pro प्राइस

रेडमी के100 प्रो का प्राइस 52,300 रुपये के करीब है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का रेट है जो 3699 युआन में लॉन्च हुआ है ​और इसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है। इसी तरह 12जीबी+512जीबी वेरिएंट को 4299 युआन यानी तकरीबन 60,800 रुपये में लाया गया है। यह 16GB RAM वाला 5G फोन 256GB और 512GB मेमोरी पर क्रमश: 4099 युआन और 4699 युआन में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 58,000 रुपये और 66,400 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here