
वीवो ने मई महीने में vivo X300 FE 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह 50MP Selfie कैमरा, 6500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला है जिसे 12GB RAM पर लाया गया था। अब कंपनी इस मोबाइल का नया और किफायती वेरिएंट भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। वीवो की ओर से एक्स300 एफई 8GB RAM पर लॉन्च कर दिया गया है। vivo X300 FE रिव्यू आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं। वहीं नए वीवो 5जी फोन वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे दी गई है।
vivo X300 FE प्राइस
वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन का नया वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है। इस नए फोन वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है। शुरुआती सेल में इसपर 10% का बैंक डिस्कांट भी दिया जा रहा है। ग्राहकों को इस वेरिएंट पर 8,500 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद vivo X300 FE का इफेक्टिव प्राइस 76,499 रुपये पड़ेगा।

vivo X300 FE 5G पर डिस्काउंट पाने के लिए Axis, HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। फोन के पहले वाले वेरिएंट्स की बात करें तो 12GB RAM + 256GB Storage का रेट 89,999 रुपये है और 12GB RAM + 512GB Storage वाले टॉप वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये है। इस वीवो 5जी फोन को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर में परचेज किया जा सकता है।
vivo X300 FE कैमरा
वीवो एक्स सीरीज के सभी स्मार्टफोन अपनी शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए फेमस हैं। नए वीवो एक्स300 एफई ने भी इस पहचान को बरकरार रखता है। इस मोबाइल में Zeiss लेंस लगाए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए X300 FE एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 90 डिग्री एफओवी वाला Ultra-Wide लेंस है जिसमें 0.8x-2x Seamless Zoom मिलता है।

वीवो एक्स300 एफई के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में ओरा लाइट से लैस एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में 3x Optical और 100x Digital Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 Telephoto लेंस और 110° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस भी मौजूद हैं। बताते चलें कि इस फोन के साथ Telephoto Extender Gen 2 किट भी खरीदा जा सकती है जिसमें 200mm तक की क्षमता वाला लेंस लगा है।
vivo X300 FE स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन में 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह वीवो 5जी फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है। यह मोबाइल Aluminium Alloy फ्रेम पर बना है और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।

Vivo X300 FE एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो 5जी फोन का AnTuTu Score 30,00,897 आ चुका है। स्मार्टफोन में LPDDR5X Ultra RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाती है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 4 मिनट आ चुका है। वहीं मोबाइल तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह वीवो 5जी फोन 40W wireless फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि ग्राहकों को मोबाइल में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR blaster जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।









