28 सितंबर को लॉन्च होगी Honor Magic 9 Series, 200MP कैमरा के साथ आ सकते हैं फ्लैगशिप फोन

Join Us icon

Honor ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Honor Magic 9 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के नए लाइनअप को सितंबर में चीन में पेश किया जाएगा। Honor Magic 9 Series में कंपनी परफॉरमेंस, कैमरा और AI के मामले में बड़े अपग्रेड देने वाला है। खास बात यह है कि यह सीरीज Qualcomm के अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आ सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor Magic 9 Series की लॉन्च डेट

Honor के CEO Li Jian ने Robot Phone के लॉन्च इवेंट के बाद कंफर्म किया है कि Honor Magic 9 Series को 28 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आगामी फ्लैगशिप सीरीज के लिए चीन में अर्ली रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने सीरीज के मॉडल्स से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद है इसमें Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 Pro Max शामिल हो सकते हैं।

Honor Magic 9 Series स्पेसिफिकेशंस संभावित

Honor Magic 9 Series की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 फ्लैगशिप चिप मिल सकता है। यह चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित होने की उम्मीद है।

अगर ऐसा होता है तो Honor Magic 9 Series 2nm प्रोसेसर वाले शुरुआती Android फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में शामिल हो सकती है। यह प्रोसेसर पहले से तगड़े परफॉरमेंस, पावर एफिशिएंसीा और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स प्रदान कर सकता है।

Honor Magic 9 सीरीज में कैमरा के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, सीरीज में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1/1.28-इंच का सेंसर, f/1.57 अपर्चर और 3-डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलने की बात कही गई है।

फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 1/1.4-इंच सेंसर और f/2.6 अपर्चर मिल सकता है। अगर ये स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो Magic 9 Series कैमरा के मामले में प्रीमियम अनुभव दे सकती है।

कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Honor ने जर्मनी की प्रोफेशनल इमेजिंग कंपनी ARRI के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत Magic 9 Series में ARRI LogC3, ARRI Look और ARRI Movie Mode जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इन फीचर्स का फोकस सिर्फ फोटोग्राफी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वीडियो रिकॉर्डिंग को भी ज्यादा प्रोफेशनल बनाने पर होगा।

Honor Magic 9 Series में 6.8-इंच का 1.5K LTPO 2.5D फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोन में बड़ी बैटरी मिलने की भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी बैटरी क्षमता 8,000mAh से शुरू हो सकती है। इसके साथ फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो सिक्योरिटी के लिए Magic 9 Series में 3D फेस रिकग्निशन और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

फिलहाल Honor ने लॉन्च डेट और रिजर्वेशन की पुष्टि की है, जबकि कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और बाकी स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। उम्मीद है आने वाले दिनों में और डिटेल्स सामने आ सकती हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here