
ऑनर ने अप्रैल महीने में ‘600 सीरीज’ को पेश करते हुए Honor 600 5G फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 200MP Camera, 7000mAh battery और हाई 8000nits ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले के साथ पेश हुआ था जिसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगा था। ऑनर 600 के बाद अब कंपनी इसके नेक्स्ट जेन मॉडल पर भी काम शुरू कर चुकी है जो Honor 700 नाम से लॉन्च होगा। ताजा लीक में ऑनर 700 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
Honor 700 की स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर 700 कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है। लेकिन चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकमिंग 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की एक्सपेक्टेड डिटेल्स शेयर की है। लीक के अनुसार Honor 700 के बैक पैनल पर भी छोटी सी स्क्रीन दी जा सकती है। इस सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज 1.7-इंच बताया गया है। इस स्क्रीन में टाइम, नोटिफिकेशन्स, म्यूजिक कंट्रोल और विजेट्स का एक्सेस मिल सकता है।

Honor 700 बड़ी बैटरी वाला फोन बताया जा रहा है। लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 12000mAh battery से लैस किया जा सकता है। बताते चलें कि इससे पहले कंपनी 10000mAh बैटरी वाला फोन Honor Win Turbo चाइना में लॉन्च कर चुकी है। लेकिन अगर लीक सही साबित हुआ तो ऑनर 700 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है।
परफॉर्मेंस पावर की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह अपकमिंग ऑनर 5जी फोन MediaTek Dimensity 8600 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जिसे कंपनी आने वाले दिनों में अनाउंस करेगी। चर्चा है कि इस मोबाइल सीपीयू की क्लॉक स्पीड 3.4गीगाहर्ट्ज़ से अधिक मिलेगी। वहीं मोबाइल को को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।

Honor 600 की स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर 600 की बात करें तो इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगाया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 1nit-120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 8000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस है।
Honor 600 में एफ/1.9 अपर्चर वाला 200MP OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 5जी फोन 30x digital zoom सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, OTG और Infrared सेंसर भी मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए ऑनर 600 5जी फोन में 7000mAh battery लगाई गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। मोबाइल्स को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है जिसके साथ 27W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है।









