2000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदें vivo का सस्ता 5G फोन! 15 हजार से कम में मिलेगी 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Join Us icon

वीवो का 5जी फोन पर सस्ते रेट पर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो vivo Y11 5G पर तगड़ा ऑफर आया है। यह मोबाइल पूरे 2,000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस वीवो 5जी फोन में पावरफुल 6500mAh battery, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ ही ढ़ेरों AI Features भी दिए गए हैं। वीवो फोन को छूट के साथ कैसे और कहां से खरीदें, इसकी पूरी डिटेल आप यहां पढ़ सकते हैं।

vivo 5G फोन पर ऑफर

वीवो वाई11 5जी फोन की कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का रेट है। वहीं मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह मोबाइल अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इन दिनों डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। सबसे ज्यादा छूट फ्लिपकार्ट पर मिल रही है जहां इस सस्ते वीवो 5जी फोन को 2,000 रुपये की छूट के साथ पाया जा सकता है।

vivo Y11 5G फोन Flipkart पर 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ बिक रहा है जिसके बाद इसे सिर्फ 14,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर पाया जा सकता है। इसी तरह छूट के साथ 128जीबी मेमोरी वाला 5जी फोन 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। देखा जाए तो 4जीबी+64जीबी के रेट पर ही 4जीबी+128जीबी वेरिएंट को पाने का मौका मिल रहा है।

इस सस्ते वीवो 5जी फोन पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जिसके लिए HDFC और Axis बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इन बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर 2000 की छूट मिलेगी। यह पूरी तरह से No Cost EMI होगी जिसमें 3 महीने के लिए 4997 प्रति माह की किश्त बनेगी। फ्लिपकार्ट ​डील की डिटेल देखने या डिस्काउंट के साथ वीवो 5जी फोन खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

फ्लिपकार्ट के अलावा वीवो डॉट इन और ​अमेजन पर भी कंपनी की ओर से वीवो वाई11 पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदने पर HDFC, Axis और SBI बैंक कार्ड पर यह छूट मिलेगी। वहीं अमेजन से सस्ता फोन परचेज करने के लिए ICICI, HDFC और Axis कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। कंपनी वेबसाइट के लिए यहां क्लिक और अमेजन के लिए यहां क्लिक करें।

vivo Y11 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस सस्ते 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल में लगी ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 6500mAh battery सपोर्ट करता है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस स्मार्टफोन पर 48 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक या 80 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग पाई जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

vivo Y11 5G में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस सस्ते वीवो 5जी फोन में टीयूवी सर्टिफाइड आई-केयर स्क्रीन दी गई है जो लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाती है। वहीं इसकी 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी के चलते जमीन पर गिरने के बाद भी स्मार्टफोन खराब नहीं होगा।

वीवो वाई11 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सस्ते 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 से लैस किया गया है जिसमें यूजर्स को Circle to Search, AI Photo Enhance और Google Gemini जैसे एआई फीचर्स भी मिलते हैं।

यह सस्ता 5जी फोन भारतीय बाजार में 4जीबी रैम पर लाया गया है जिसके साथ मोबाइल में Extended RAM तकनीक भी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here