
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चरम पर है। इस महीने इंडिया में कई 10000एमएएच बैटरी वाले मोबाइल लॉन्च हुए हैं जिसमें POCO X8 Power और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हैं। लेकिन अब टेक कंपनी ऑनर इस ट्रेंड और आगे ले जाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से अनांउस कर दिया गया है कि वह नया स्मार्टफोन Honor X9e Pro लेकर आ रही है और इस मोबाइल में तगड़ी 11000mAh battery मिल सकती है।
Honor X9e Pro लॉन्च डेट
ऑनर एक्स9ई प्रो 24 सितंबर को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी मलेशिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से यह नया 5जी फोन टेक मंच पर उतारा जाएगा। स्थानिय समयानुसार दोपहर के 3 बजे इस फोन की कीमत और फुल स्पेक्स अनाउंस की जाएगी। यह वक्त इंडियन टाइम के मुताबिक दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी ने बता दिया है कि ऑनर एक्स9ई प्रो Midnight Black, Dawn Gold, Royal Purple और Reddish Brown कलर में बिकेगा।

11000mAh बैटरी वाला फोन
स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और डिजाइन कंपनी द्वारा ऑफिशियली रिवील किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर मलेशियन वेबसाइट पर इस मोबाइल का मार्केटिंग पोस्टर भी लीक हो गया है। इस पोस्टर से खुलासा हो गया है कि Honor X9e Pro में 11000mAh battery दी गई है। कंपनी ने अपने पोस्टर में चुटकी लेते हुए कहा है कि ऑनर एक्स9ई प्रो से दो iPhone 17 Pro Max चार्ज किए जाने की बाद भी इस फोन की बैटरी खत्म नहीं होगी। इस मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।

Honor X9e Pro स्पेसिफिकेशन्स
सामने आई डिटेल्स के अनुसार ऑनर एक्स9ई प्रो 5जी फोन को कंपनी बड़ी पंच-होल स्क्रीन पर लॉन्च करेगी जिसपर 10000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग 5जी मोबाइल में 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। इस फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है जो इसे वॉटर प्रोटेक्शन देगी। वहीं स्मार्टफोन को कंपनी HONOR Ultra-Bounce Anti-Drop Technology 4.0 के साथ लेकर आ रही है। यानी यह मोबाइल बेहद मजबूत होगा।









