
vivo ने अपनी V-सीरीज के अगले स्मार्टफोन vivo V80 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के अनुसार, vivo V80 को 6 अक्टूबर 2026 को पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कैमरा और वीडियो फीचर्स के साथ-साथ बैटरी और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ अहम जानकारी भी शेयर की है। आइए, आगे आपको लॉन्च डेट, और अब तक आई फोन की पूरी डिटेल्स देते हैं।
6 अक्टूबर को लॉन्च होगा vivo V80
vivo ने आधिकारिक तौर पर vivo V80 की लॉन्च डेट 6 अक्टूबर 2026 शेयर की है। कंपनी इसे ऐसे स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर रही हैं जिससे कंटेंट कैप्चर करने, क्रिएट करने और शेयर करने में शानदार अनुभव मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि Vivo V80 में वीडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाने पर खास फोकस किया गया है। फोन में 4K Cinematic Video और 4K 60fps Video रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसकी मदद से यूजर्स रोज के पलों से लेकर त्योहारों और खास मौकों की वीडियो को सिनेमैटिक अंदाज में रिकॉर्ड कर पाएंगे।
vivo V80 में 30 से ज्यादा AI-पावर्ड क्रिएटिव फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें AI Diwali Portrait 2.0 भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि इन AI फीचर्स को यूजर्स को फोटो और वीडियो लेने के बाद कंटेंट को आसानी से क्रिएट और एडिट करने में मदद करने के लिए दिए गए हैं।
Diwali के आसपास लॉन्च होने की वजह से AI Diwali Portrait 2.0 फोन का खास क्रिएटिव फीचर हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सभी AI फीचर्स की पूरी लिस्ट और काम करने का तरीका नहीं बताया है।
vivo ने V80 की 7,200mAh बैटरी भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। यह वही बैटरी साइज है जिसकी जानकारी लॉन्च से पहले लीक रिपोर्ट्स में भी सामने आई थी। कंपनी के मुताबिक, बड़ी बैटरी Vivo V80 को दिनभर के उपयोग के अलावा लंबे समय तक वीडियो कैप्चरिंग, क्रिएशन और अन्य कामों के लिए उपयोगी बना देगी।
vivo V80 कंपनी की V-सीरीज का ऐसा स्मार्टफोन होगा जो OriginOS 7 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आएगा। कंपनी ने इसे V-Series में पहली बार मिलने वाला लेटेस्ट OriginOS एक्सपीरियंस कहा है। इससे पहले सामने आई Geekbench लिस्टिंग में V80 के Android 17 पर काम करने की जानकारी मिली थी। ऐसे में फोन Android 17 आधारित OriginOS 7 के साथ आ सकता है।
vivo V80 स्पेसिफिकेशंस संभावित
लॉन्च से पहले vivo V80 को Geekbench डेटाबेस में मॉडल नंबर V2648 के साथ देखा गया था। Geekbench 7.1.0 लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। बेंचमार्क पर लिस्ट प्रोटोटाइप में 8GB RAM थी।
vivo V80 को लेकर सामने आए पूर्व लीक में 6.59 इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
vivo V80 फोन में 90W फास्ट चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग दी जा सकती थी। हालांकि, इन लीक स्पेसिफिकेशंस की अभी vivo ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आखिर में बताते चलें कि vivo V80 की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है ,लेकिन कंपनी आने वाले दिनों में और फीचर्स शेयर कर सकती है। यह मिड रेंज में बढ़िया विकल्प बनकर आ सकता है। हालांकि इसकी कीमत पूर्व मॉडल से ज्यादा हो सकती है क्योंकि मौजूदा समय में लगभग सभी फोन कम्पोनेंट कॉस्ट बढ़ने से महंगे होते दिख रहे हैं। हम आपको फोन के आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।












