200MP कैमरा वाला फोन होगा OnePlus 16! फ्रंट पर मिलेगी 50MP Selfie, कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon

फ्लैगशिप कीलर नाम से पहचानी जाने वाली टेक कंपनी वनप्लस अपनी ‘नंबर’ सीरीज का नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 लेकर आ रही है। चीन में यह फोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है और ब्रांड की ओर से पहले ही स्मार्टफोन की ईमेज और डिजाइन रिवील किया जा चुका है। वहीं आज कंपनी ने वनप्लस 16 5जी फोन की कैमरा डिटेल्स भी शेयर कर दी है।

OnePlus 16 का कैमरा

पावरफुल प्रोसेसिंग के साथ ही इसबार वनप्लस 16 का कैमरा भी कमाल का मिलेगा। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि OnePlus 16 200MP camera पर लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा। यह 1/1.4 इंच सेंसर बताया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) तकनीक से लैस होगा।

OnePlus 16 के रियर कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल 3X periscope telephoto लेंस भी शामिल रहेगा जिसके लिए कंपनी ने Sony IMX882 सेंसर का इस्तेमाल किया है। वहीं साथ ही 116-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू (fov) वाला 50 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 16 50 मेगापिक्सल ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus 16 का प्रोसेसर

वनप्लस 16 5जी फोन को Qualcomm के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 पर लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोसेसर इसी 22 सितंबर को पेश हुआ है। स्नेपड्रैगन एक्सट्रिम जेन 6 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 5.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। बताते चलें कि OnePlus 16 का AnTuTu V12 स्कोर 5,384,433 रिकॉर्ड किया जा चुका है जो किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा है।

OnePlus 16 की स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से फोन की फोटो शेयर कर दी गई है। OnePlus 16 में ‘स्टारलाइट इफेक्ट’ दिया गया है, जो कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन आने पर लाइट के जरिए रिस्पॉन्स करता है। यह इफेक्ट गेमिंग और म्यूजिक के दौरान भी एक्टिव होता है जिसमें 4 तरह के लाइट इफेक्ट दिए गए हैं।

इस स्टारलाइट इफेक्ट को कंपनी Tomorrow Star Light (White) कलर वेरिएंट में देगी। इसके अलावा फोन Dark Forest (Black) और Red (Mars Masterpiece) कलर वेरिएंट्स में भी लाया जाएगा। इस अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी और गेमिंग के दौरान यूजर्स को 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा।

लीक हुए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वनप्लस 16 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 9000mAh battery दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के स्मार्टफोन को 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह वनप्लस 5जी फोन 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here