
Mivi ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नया 5G स्मार्टफोन Mivi One 5G नाम से लॉन्च हुआ है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP रियर कैमरा जैसे फीचर्स मौजूद हैं। भारत में चल रहे प्राइस हाइक के चलते इस प्राइस रेंज में यह अच्छा विकल्प बन सकता है। इसकी सेल 8 अक्टूबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी। आइए, आगे कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।
Mivi One 5G की कीमत और ऑफर
Mivi One 5G के 4GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसके 6GB रैम +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। वहीं, फोन का टॉप 8GB रैम + 128GB स्टोरेज 16,499 रुपये में आया है। फोन की बिक्री 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी।
Mivi One 5G को Blue, Burgundy, Dark Blue, Green और Pink कलर में पेश किया गया है। ग्राहकों को फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

Mivi One 5G के स्पेसिफिकेशंस
Mivi One 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी ने इसमें HD गेमिंग सपोर्ट भी दिया है। फोन की मोटाई 9.15mm है।
परफॉरमेंस के लिए Mivi One 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। फोन में LPDDR4X रैम दी गई है और यह 4GB, 6GB और 8GB रैम विकल्पों में आता है। स्टोरेज की बात करें तो सभी मॉडल्स में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए हाइब्रिड सिम स्लॉट के जरिए मेमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Mivi One 5G Android 16 पर काम करता है। फोन में 5G के अलावा 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Mivi One 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें PDAF, f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने कैमरे में ISOCELL 2.0, Smart-ISO और Double Super PD जैसे फीचर्स भी दिए हैं। लो-लाइट फोटोग्राफी के दौरान टेट्रापिक्सल बिनिंग के जरिए 12.5MP आउटपुट मिलने वाला है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे में f/2.0 अपर्चर और फिक्स्ड फोकस मिलता है। फोन के रियर और फ्रंट कैमरे से HD और Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Mivi One 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में 18W चार्जर भी मिलता है। कंपनी ने इसमें Quick Charging का सपोर्ट दिया है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मौजूद है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, G-Sensor, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी मिलते हैं। फोन में डुअल सिम सपोर्ट और हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।

Mivi One 5G को कंपनी ने बजट 5G स्मार्टफोन के तौर पर उतारा है। यदि आप कम कीमत में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, Android 16, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स चाहते हैं। तो इसे चुन सकते हैं। इसके विकल्प के रूप में Lava Virat V1 5G, Infinix Note 50X और Itel Zeno F30 5G फोंस देखे जा सकते हैं। हालांकि आप अपनी पसंद, ब्रांड और बजट अनुसार चुनाव कर सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।









