
वनप्लस का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन दस्तक देने वाला है। कंपनी ने बीते दिनों ही अनाउंस कर दिया था कि वह अक्टूबर में वनप्लस 16 लेकर आएगी। वहीं आज इस स्मार्टफोन की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को लॉन्च होगा। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप फोन है जिसमें Qualcomm का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। वनप्लस 16 की स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 16 लॉन्च डेट
वनप्लस 16 लॉन्च डेट 12 अक्टूबर है। इस दिन कंपनी अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से इस नए फ्लैगशिप फोन को टेक मंच पर पेश किया जाएगा। यह मोबाइल पहले चाइना में लॉन्च होगा और बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा। ब्रांड की ओर से टीज़ कर दिया गया है कि वनप्लस 16 5जी फोन Tomorrow Star Light (White), Dark Forest (Black) और Red (Mars Masterpiece) कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी प्री-बुकिंग भी चीन में शुरू हो गई है।

OnePlus 16 स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 16 5जी फोन को Qualcomm के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 पर लॉन्च किया जाएगा। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 5.0गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल सीपीयू के साथ OnePlus 16 स्मार्टफोन 5,384,433 AnTuTu V12 स्कोर अचीव कर चुका है। यूजर्स इस वनप्लस 16 में 185FPS Gaming सपोर्ट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OnePlus 16 5G फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है। यह एफ/1.6 अपर्चर वाला 1/1.4 इंच OIS सेंसर है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3X periscope telephoto Sony IMX882 सेंसर और 50 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 16 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वनप्लस 16 5जी फोन को 185Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में OLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है जिसपर हाई टच सैंपलिंग रेट और पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जाएगी।
वहीं लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए वनप्लस 16 स्मार्टफोन को 9000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के मोबाइल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक यह वनप्लस 5जी फोन 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा। बहरहाल स्मार्टफोन की कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स के लिए 12 अक्टूबर का इंतजार करना होगा।










