
Apple ने कुछ दिनों पहले पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 पर प्राइस हाइक जारी किया था। कंपनी की ओर से इस मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपये बढ़ा दी गई थी जिसके बाद आईफोन 17 का रेट 99,990 रुपये हो गया था। लेकिन अब इसी एप्पल मोबाइल को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। आईफोन पर डील आई है जिसमें iPhone 17 79,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इस आईफोन ऑफर की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iPhone 17 पर ऑफर
99,900 रुपये वाले iPhone 17 को 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह धांसू मोबाइल डील शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट लेकर आई है जिसका फायदा Big Billion Days सेल में मिलेगा। सबसे पहले तो आपको बता दें कि आईफोन 17 का वास्तविक प्राइस 99,900 रुपये ही है और कंपनी वेबसाइट पर भी यह स्मार्टफोन इसी कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
लेकिन फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 का सेलिंग प्राइस 84,999 रुपये रखा गया है। यानी शॉपिंग साइट इसपर 14,900 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के अलावा ICICI और Axis Credit Card से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद आईफोन 17 का इफेक्टिव सेलिंग प्राइस 82,999 रुपये आ जाएगा।

नया iPhone 17 खरीदने के साथ ही अगर आप अपना कोई पुराना मोबाइल फोन बदले में देना चाहते हैं तो कंपनी की ओर से फोन की एक्सचेंज वैल्यू के अलावा 3000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इस 3 हजार की अतिरिक्त छूट के बाद आईफोन 17 का नेट इफेक्टिव प्राइस 79,999 रुपये पड़ेगा। यानी आईफोन 17 के MRP 99,900 की तुलना में मोबाइल पर 19,901 तक की बचत पाई जा सकती है।
सस्ता आईफोन खरीदने या डील की डिटेल्स विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें – iPhone 17
iPhone 17 की स्पेसिफिकेशन्स
Apple iPhone अपने कैमरा के लिए पहचाना जाता है। इस आईफोन 17 में डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें Sensor-shift OIS तकनीक से लैस एफ/1.6 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ वाला 48MP Fusion कैमरा दिया गया है जिसके साथ एफ/1.6 अपर्चर और 52mm फोकल लेंथ वाला 12 मेगापिक्सल 2x Telephoto लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आईफोन 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।
आईफोन 17 में कंपनी ने पावरफुल Apple A19 चिपसेट लगाया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। Apple का दावा है कि इस चिपसेट के चलते iPhone 17 में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा। इसके साथ ही परफॉर्मेंस इम्प्रूव होगी और मेमोरी बैंडविड्थ बढ़ेगी। यह एप्पल मोबाइल लेटेस्ट iOS 27 पर काम करेगा जो एडवांस एआई फीचर्स से लैस है।

Apple iPhone 17 में 2556 x 1179 रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है। यह ट्रूटोन ProMotion स्क्रीन है जिसपर 460ppi प्राप्त होती है। आईफोन 17 की डिस्प्ले रात के अंधेरे में मिनिमम 1निट ब्राइटनेस पर आ सकती है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगी। वहीं आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 3000निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाने के लिए आईफोन 17 की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।









