
सैमसंग से जुड़ी खबर कुछ ही दिनों पहले सामने आई थी कि कंपनी अपने लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F08 पर काम कर रही है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस अपकमिंग मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में लॉन्च से पहले ही इस सैमसंग स्मार्टफोन की कीमत सामने आ गई है। यह सस्ता मोबाइल फोन कुछ ही दिनों में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Samsung Galaxy F08 प्राइस
सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एफ08 स्मार्टफोन इंडिया में 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा जिसका प्राइस 16,999 रुपये होगा। गौरतलब है कि यह 4G Samsung फोन है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। बताते चलें कि Samsung Galaxy F series को मुख्यतौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ साझेदारी में बेचा जाता है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि गैलेक्सी एफ08 4जी फोन की सेल Big Billion Days में हो सकती है जो 9 अक्टूबर से शुरू होगी।

Samsung Galaxy F08 स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी एफ08 4जी फोन को लेकर कहा गया है कि कंपनी इसे MediaTek Helio G100 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। याद दिला दें कि पहले वाला Samsung Galaxy F07 स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy F08 4G फोन को कंपनी एंड्रॉयड 16 पर लेकर आएगी जो OneUI के साथ मिलकर काम करेगा। सैमसंग के दूसरे स्मार्टफोंस की ही तरह इसमें भी 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया जाएगा जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM की ताकत (4जीबी + 4जीबी) देगा।

लीक के अनुसार यह सैमसंग स्मार्टफोन 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगी जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया जाएगा। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक इस फोन में यूजर्स को 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। लीक के मुताबिक Galaxy F08 4G की थिकनेस 8एमएम होगी और वजन 197 ग्राम होगा।
फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy F08 4G बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनकर आ रहा है। लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh लगाई जाएगी। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी एफ08 को 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस सैमसंग फोन को IP64 रेटिंग से लैस किया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। वहीं मोबाइल में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है।









