Nothing Phone 4a का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल RAM वेरिएंट इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

ट्रांसपेरेंट डिजाइन और यूनिक लुक वाले मोबाइल लेकर आने वाली टेक कंपनी नथिंग ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वेरिएंट पेश किया है। मार्च महीने में Nothing Phone (4a) इंडिया में लॉन्च हुआ था और अब ब्रांड द्वारा इसी फोन का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल रैम वेरिएंट मार्केट में उतार दिया गया है। पहले जहां ये 8GB RAM और 12GB RAM वाला फोन बनकर आया था। वहीं अब नथिंग फोन 4ए का 6GB RAM वेरिएंट भी अनाउंस हो गया है।

Nothing Phone (4a) प्राइस

नथिंग फोन (4ए) का नया वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 39,999 रुपये है। यह न्यू वेरिएंट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है जो आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीद कर सकते हैं कि शायद कंपनी शुरुआती सेल में इस 6GB RAM वाले 5G फोन पर डिस्काउंट ऑफर भी जारी करेगी जिसके बाद इसे और भी सस्ते रेट पर खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone (4a) के अन्य मेमोरी वेरिएंट्स पर नजर डालें तो फोन को 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 8GB RAM + 256GB Storage का रेट 49,999 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट यानी 12GB RAM वाला फोन 50,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है जिसमें 256GB मेमोरी दी गई है। इस नथिंग फोन को Pink, White, Black और Blue कलर में परचेज किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a) स्पेसिफिकेशन्स

नथिंग फोन (4ए) 5जी फोन में 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली flexible AMOLED ​स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 440PPI और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर भी मिलती है।

Nothing Phone (4a) एंड्रॉयड आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 मौजूद है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 11,76,492 आ चुका है।

फोटोग्राफी के लिए इस नथिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung GN9 OIS सेंसर दिया गया है जो 3.5x optical zoom, 7x in-sensor zoom और 70x Ultra zoom की क्षमता वाले 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 8 मेगाक्सिल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन 4ए में 5,400mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है फोन के रियर पैनल पर लगा 63 mini-LEDs वाला ग्लिफ़ लाइटिंग सिस्टम और ट्रांसपेरेंट बैक ग्लास पैनल इसकी खूबी है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here