
Motorola इन दिनों अपने नए वाइड फोल्ड फोन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। कंपनी ने हाल ही में इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को टीज किया था। वहीं, अब नए लीक में फोन के स्पेसिफिकेशंस और इमेज सामने आईं हैं। लीक के अनुसार, इस फोन को Razr Flex नाम से लाया जा सकता है। हालांकि, यह इसका फाइनल मार्केटिंग नेम होगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फोन का कोडनेम कथित तौर पर Parker बताया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Razr Flex के स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, Motorola के इस wide foldable फोन में 6.92 इंच का इनर OLED फोल्डिंग डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2364 × 1728 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz तक हो सकता है। फोन के आउटर पर 4.97 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1140 × 1736 पिक्सल सामने आया है। यानी फोन फोल्ड होने के बाद भी यूजर्स कवर स्क्रीन के जरिए कई काम कर सकेंगे। जबकि अनफोल्ड करने पर बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।
परफॉरमेंस के लिए Motorola के इस आगामी वाइड फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की बात कही जा रही है। इसे 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार फोन का सिर्फ यही एक मेमोरी और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हो सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr Flex को Android 17 के साथ लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो आगामी मोटोरोला फोन के रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा दोनों डिस्प्ले के लिए अलग-अलग 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसका मतलब है कि इनर और कवर दोनों स्क्रीन पर वीडियो कॉल या सेल्फी के लिए अलग कैमरा मौजूद हो सकता है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक में 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट का भी दावा किया गया है। फोन का वजन करीब 215 ग्राम बताया गया है।
डिजाइन की बात करें तो Motorola Razr Flex फोन अनफोल्ड होने पर 110 × 149 × 5.8mm और फोल्ड होने पर 110 × 76 × 12.6mm का हो सकता है। इसमें पावर बटन के अंदर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

लीक के अनुसार Motorola का यह फोल्डेबल फोन IP48 और IP49 सर्टिफिकेशन के साथ आ सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे Pantone Coriander और Pantone Dark Botanical Garden रंगों में पेश किया जा सकता है।
Motorola ने फोन के स्पेसिफिकेशंस और नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कंपनी इसके आने की पुष्टि करते हुए टीजर जारी कर चुकी है। नए लीक के अनुसार फोन को दिसंबर के मिड में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला पूर्व में आए Samsung Galaxy Fold8 और Apple iPhone Duo से हो सकता है। यदि आप आगामी मोटोरोला फोन को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









