Huawei Mate 90 सीरीज 1 अक्टूबर को होगी पेश, देखें लुक और संभावित फीचर्स

Join Us icon

Huawei अपनी नई Mate 90 सीरीज को चीन में पेश करने वाला है। कंपनी ने टीजर पोस्टर के जरिए सीरीज के 1 अक्टूबर को आने की घोषणा की है। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei Mate 90 सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स की तस्वीरें और रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इनमें Huawei Mate 90, Mate 90 Pro, Mate 90 Pro Max और Mate 90 RS Ultimate Design शामिल हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Mate 90 सीरीज 

लीक हुए रेंडर्स के अनुसार, Huawei Mate 90 सीरीज के चारों मॉडल में तीन पंच-होल वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन कटआउट में सेल्फी कैमरा और 3D फेस रिकग्निशन के लिए जरूरी सेंसर मौजूद हो सकते हैं।

फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। जिसके चारों तरफ पतले बेजल्स और राउंडेड कॉर्नर नजर आ रहे हैं। लीक के अनुसार सीरीज में 6.9 इंच का फ्लैट OLED पैनल दिया जा सकता है। फोन के साइड फ्रेम पिछले Mate मॉडल्स की तुलना में ज्यादा फ्लैट दिखाई दे रहे हैं।

Huawei ने Mate सीरीज में तीन पंच-होल डिजाइन की शुरुआत Mate 60 सीरीज के साथ की थी और Mate 80 सीरीज में इसे सभी मॉडल्स तक पहुंचाया गया था। वहीं, Mate 90 सीरीज में भी यह डिजाइन जारी रह सकता है।

Huawei Mate 90 और Mate 90 Pro का डिजाइन

लीक तस्वीरों में Mate 90 और Mate 90 Pro को ग्रीन, पिंक, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। दोनों फोन में बैक पैनल पर टू-टोन डिजाइन देखने को मिल सकता है। एक लाइव इमेज में Mate 90 का ग्रीन और वाइट कलर भी सामने आया है।

Mate 90 Pro Max के रियर पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। इसके बीच में Huawei की XMAGE ब्रांडिंग दी गई है। बैक पैनल को दो हिस्सों में रखा गया है। जिसमें ऊपर रिड्ज्ड टेक्सचर और नीचे स्मूद फिनिश दिखाई देती है। ग्रीन मॉडल में कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ ब्राइट रिंग और नीचे हल्का शेड देखने को मिलता है। जबकि वाइट मॉडल में सिल्वर-ग्रे टोन और ब्लैक मॉडल में डार्क फिनिश नजर आती है।

Huawei Mate 90 RS डिजाइन

Mate 90 RS Ultimate Design का डिजाइन बाकी मॉडल्स से अलग बताया जा रहा है। इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की जगह ऑक्टागोनल कैमरा हाउसिंग दिख रही है। कैमरा मॉड्यूल से लेकर फोन के निचले हिस्से तक बैक पैनल के बीच में एक उभरी हुई स्ट्रिप नजर आती है। इसी स्ट्रिप पर Ultimate Design की ब्रांडिंग है। फोन का Huawei लोगो सबसे नीचे मौजूद है। Mate 90 RS को ब्लैक, रेड और वाइट कलर में दिखाया गया है। रेड मॉडल में क्रीम कलर का निचला हिस्सा और वाइट मॉडल में सिल्वर टोन वाला सेक्शन नजर आ रहा है।

खास बात यह है कि कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे कुछ छोटे होल भी दिखाई दे रहे हैं। इनका उपयोग किस के लिए किया गया है, यह अभी साफ नहीं है। हालांकि ये कूलिंग सिस्टम से जुड़े वेंट हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei Mate 90 सीरीज में लेटेस्ट Kirin चिपसेट लगाया जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में Kirin 9030, Mate 90 Pro में Kirin 9035 और Mate 90 Pro Max व RS Ultimate Design में Kirin 9050 Pro चिपसेट मिल सकता है।

यदि आप चीन में हैं और तगड़े परफॉरमेंस,डिजाइन और कैमरा वाले फोंस देख रहें हैं तो Huawei Mate 90 सीरीज बढ़िया ऑप्शन है। हम लॉन्च के दिन यानी 1 अक्टूबर को इन फोंस का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here