
वीवो ने कुछ ही दिनों पहले अपनी होम मार्केट में एक नया स्मार्टफोन vivo Y600i 5G टीज़ किया था। वहीं आज से यह नया वीवो फोन चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होकर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इंडियन करंसी अनुसार यह 25 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आया है जिसमें 8000mAh Battery, 50MP Camera और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मौजूद हैं। इस नए वीवो 5जी फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y600i प्राइस
वीवो वाई600आई 6GB RAM वाला 5G फोन है जिसे चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो इसके 128GB Storage वेरिंएट को 1699 युआन में लाया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 24,299 रुपये के करीब है। वहीं 256GB Memory वाला फोन 1999 युआन में लॉन्च हुआ है जो 28,599 रुपये के करीब है। चाइना में यह नया वीवो स्मार्टफोन Baby’s Breath, Clear Blue और Polar Night Black कलर में बिकेगा।

vivo Y600i स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई600आई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 613 GPU दिया गया है।
vivo Y600i 5G फोन 1592 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.87-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह eye protection स्क्रीन है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।

वीवो वाई600आई 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल रियर कैमरा के साथ पेश किया है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है जिसके साथ एक Infrared remote control सेंसर फिट किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
vivo Y600i बड़ी बैटरी वाला 5G फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 8000mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया गया है जो 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। ब्रांड के मुताबिक फुल चार्ज के बाद इसमें तकरीबन 24 घंटे तक शार्ट वीडियोज़ देखी जा सकती हैं। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

vivo Y600i 5G स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। यह मोबाइल SGS Gold Standard 5-स्टार ड्रॉप एंड शॉक रेजिस्टेंस बॉडी पर बना है। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए कंपनी ने इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है। कनेक्टिविटी के लिए यह वीवो 5जी फोन 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 जैसे बेसिक फीचर्स सपोर्ट करता है।










