
vivo S2 5G फोन की सफलता के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल जोड़ने जा रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि वह आने वाली 6 अक्टूबर को vivo S2 FE 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। यह वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आ रहा है जो स्टाइलिश लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स भी सपोर्ट करेगा। दिलचस्प बात यह है कि वीवो एस2 एफई के साथ ही कंपनी vivo V80 5G फोन भी इंडिया में लॉन्च करेगी।
vivo S2 FE 5G इंडिया लॉन्च डेट
वीवो कंपनी आने वाली 6 अक्टूबर को इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से अपकमिंग स्मार्टफोन vivo S2 FE भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह फोन लॉन्च ईवेंट 6 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट सहित वीवो के सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी वीवो एस2 एफई की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है यहां लाइव स्ट्रीमिंग के साथ मोबाइल की सेल भी होगी।

बड़ी बैटरी वाला वीवो फोन
वीवो एस2 एफई 5जी इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी ने इसे ‘vivo’s largest battery phone’ का टाइटल भी दे डाला है। यानी S2 FE इंडिया में वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनेगा। फिलहाल मोबाइल की बैटरी कैपेसिटी तो ब्रांड द्वारा रिवील नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि वीवो एस2 एफई में 10000mAh battery दी जा सकती है।

याद दिला दें कि फिलहाल vivo T5 Pro 5G ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 9020mAh बैटरी दी गई है। लीक्स की मानें तो वीवो एस2 एफई को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी वाले फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए vivo S2 FE में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एस2 एफई 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसकी डिटेल बीते दिनों गीकबेंच पर सामने आ चुकी है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि vivo S2 FE 6GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा जिसमें 128GB और 256GB स्टोरेज मिलेगी।

इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को 6.84-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में पंच-होल स्टाइल वाली AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और ग्लास प्रोटेक्शन भी देखने को मिलेगी। डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इस फोन को IP69 रेटिंग से लैस किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए vivo S2 FE 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा जा है। लीक्स की मानें तो फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा दिया जा सकता है। उम्मीद है कि इस vivo 5G फोन के कैमरा के साथ कई एआई फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।









