
टेक ब्रांड ऑनर ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो ऐसे सस्ते स्मार्टफोन पेश किए हैं जिसके बैक पैनल सेकेंडरी स्क्रीन लगी है। इन नए ऑनर मोबाइल्स का डिजाइन काफी हद तक हाल ही चीन में लॉन्च हुए Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन जैसा है। ऑनर के नए फोन Honor X5d s और Honor X5d Plus s है जिन्हें अफ्रीकन मार्केट में उतारा गया है। इन लेटेस्ट मोबाइल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor X5d s और Honor X5d Plus s की स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले डिस्प्ले डिजाइन की ही बात करें तो ये नए ऑनर फोन 720 x 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करते हैं। यह LCD पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 90Hz और 600nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह नैरो बेजल्स वाली डिस्प्ले है जिसमें चिन पार्ट भी दिखता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे Aluminosilicate ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।

Honor X5d s और Honor X5d Plus s के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही एक छोटी सी 2.01-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी लगाई गई है जो इन स्मार्टफोंस का मुख्य अटरेक्शन है। यह 240 x 296 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इस बैक स्क्रीन के जरिये रियर कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकती है। वहीं साथ ही मैसेज, नोटिफिकेशन, अलर्ट, टाइम और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी इस स्क्रीन पर मिलते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो ऑनर एक्स5डी एस को UNISOC T610 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ऑनर एक्स5डी प्लस एस स्मार्टफोन को UNISOC T615 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लाया गया है। ग्राफिक्स के लिए एक्स5डी एस में ARM Mali G52 दिया गया है और एक्स5डी प्लस एस में Arm Mali G57 जीपीयू लगा है।

फोटोग्राफी के लिए ये दोनों नए ऑनर फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जो 4X Digital zoom की क्षमता से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor X5d s और Honor X5d Plus s में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए ऑनर एक्स5डी एस और ऑनर एक्स5डी प्लस एस में तगड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इन दोनों नए स्मार्टफोंस को 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। बताते चलें कि ये दोनों मोाबइल IP52 रेटिंग से लैस है जो इन्हें हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्टफोन में Bluetooth 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Honor X5d s और Honor X5d Plus s की कीमत
Honor X5ds 4G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत ZAR 2,499 यानी इंडियन करंसी अनुसार 14,390 रुपये के करीब है। वहीं ऑनर एक्स5डी प्लस एस को 4GB RAM + 128GB Storage पर बेचा जाएगा। ऑनर एक्स5डी एस जहां Forest Green और Midnight Black कलर में बिकेगा वहीं ऑनर एक्स5डी प्लस एस को Midnight Black सहित Sunrise Gold कलर में बेचा जाएगा।









