
वीवो ने पिछले साल इंडिया में vivo Y31 5G फोन लॉन्च किया था जो फिलहाल 27,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन vivo Y32 ले आई है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि नया वीवो वाई32 4G Smartphone है जिसे बीते वर्ष लाए गए वीवो वाई31 की तुलना में डाउनग्रेड रखा गया है। यह नया वीवो फोन पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में इसी सप्ताह 7 अक्टूबर से उपलब्ध होगा जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y32 स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई32 स्मार्टफोन को कंपनी ने बड़ी बैटरी से लैस किया है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 8000mAh बैटरी लगाई गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। वीवो की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में लगातार 36 घंटे तक Videos देखी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो फोन Reverse चार्जिंग से लैस है जिसके चलते vivo Y32 से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

vivo Y32 4G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में UniSoc T7300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में LPDDR4X RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। वीवो इस मोबाइल में 50 महीने का स्मूथ एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है।
डिस्प्ले की बात करें तो वीवो वाई32 4जी फोन में 1592 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.87-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे LCD पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 255PPI और 1300nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं मोबाइल में मौजूद Wet-Hand Touch फीचर के चलते गीली उंगुलियों से भी फोन बिना परेशानी चलाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y32 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो का फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.05 अपर्चर पर काम करता है।
वीवो वाई32 4जी स्मार्टफोन को एससीएस सर्टिफाइड मजबूत बॉडी पर बनाया गया है जो इसे शॉकप्रूफ बनाता है। वहीं मोबाइल को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। इस ऐवरेज स्पेसिफिकेशन्स वाले सस्ते वीवो फोन में बढिया गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने 4D Game Vibration और Game Boost Mode भी लगाए हैं। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए वीवो वाई32 में 400% वॉल्यूम बूस्टर मोड भी दिया है।

vivo Y32 प्राइस
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह वीवो स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है। बांग्लादेश में यह वीवो फोन Twilight Red और Sunset Orange कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। जैसे ही फोन की कीमत सामने आएगी, खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।









