
नया मोबाइल लेना हो या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम, दिवाली के मौके पर इन्हें खरीदना सबसे बेस्ट समझा जाता है। एक ओर जहां त्यौहारों का खुशनुमा माहौल होता है वहीं, दूसरी ओर टेक कंपनियां और शॉपिंग साइट्स तगड़े ऑफर और डिस्काउंट वाली डील्स भी लेकर आती हैं। इस महीने 9 अक्टूबर से Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत भी हो रही है जहां सबसे ज्यादा पंसद किए गए मोबाइल फोन भारी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होेंगे। ऐसे ही 4 हीट स्मार्टफोंस की डील डिटेल हमने आगे बताई है जो आपके काम आ सकती है।
iPhone 17
ऑफर प्राइस: ₹79,999
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में एप्पल आईफोन 17 को तगड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। iPhone का सेलिंग प्राइस 99,900 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 79,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाने का मौका मिलेगा। कंपनी की ओर से इस Apple फोन पर 14,900 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3000 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। इन सभी को मिलाकर इसका रेट 80 हजार रुपये से कम हो जाएगा।

iPhone 15
ऑफर प्राइस: ₹63,999
एप्पल आईफोन ऐसे मोबाइल हैं जो कई जेनरेशन पुराने होने के बाद भी डिमांड में बने रहते हैं। अगर आप भी सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 15 को सिर्फ 63,999 रुपये इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। यह Apple A16 Bionic चिप पर काम करने वाला मोबाइल है जिसमें शानदार कैमरा के साथ ही OLED डिस्प्ले भी लगाई गई है। सस्ता Apple iPhone लेना चाहते हैं तो यह बढिया विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन के ऑफर प्राइस में भी बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट हैं।

Samsung Galaxy S25
ऑफर प्राइस: ₹57,999
अगर Apple का सबसे तगड़ा कंपीटीटर पूछा जाए तो Samsung का नाम सबसे ऊपर आएगा। इसी कंपनी का फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस25 भी Flipkart Big Billion Days में तगड़े डिस्काउंट और बेनिफिट्स के साथ बेचा रहा है। ग्राहक इस सैमसंग 5जी फोन को सिर्फ 57,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पा सकते हैं जिसमें इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक कार्ड्स ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी शामिल हैं। बताते चलें कि यह सैमसंग एस25 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है और फोटोग्राफी के लिए शानदार 50MP कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S25 FE
ऑफर प्राइस: ₹46,999
अगर सैमसंग गैलेक्सी एस25 का प्राइस ज्यादा लग रहा है तो इसी सीरीज का प्रीमियम फील देने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE चुना जा सकता है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल में यह फोन सिर्फ 46,999 रुपये के ऑफर प्राइस पर बिकेगा। यानी 50 हजार से कम में Galaxy AI फीचर्स, Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और शानदार ट्रिपल कैमरा के साथ ही लंबी ओएस अपडेट पाई जा सकेगी।

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
बताते चलें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में ICICI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को कंपनी बैंक डिस्काउंट देगी। ज्यादा प्रोडक्ट्स पर पूरे 10 प्रतिशत की इंस्टेंट छूट मिलेगी। वहीं कुछ स्मार्टफोन पर तो 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकता है।

स्मार्टफोंस के साथ ही MacBook Air M5, AirPods Pro 3, Samsung Galaxy Tab S10 FE+, Galaxy Watch8, Samsung के Mini LED Smart TV, Washing Machine और Refrigerator सहित LG Nano 4K Smart TV और Voltas AC को भी भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। सेल में मिल रहे ऑफर्स की फुल डिटेल देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।








