iPhone 18 Pro की बढ़ी मुश्किलें! 1,500 यूनिट बदलीं, 50 का रिफंड, Burgundy मॉडल में कैमरा को लेकर भी शिकायत

Join Us icon

Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर यूजर्स की दिक्कतें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार साउथ कोरिया में फोन की सेल शुरू होने के बाद महज 11 दिनों में करीब 1,500 डिवाइस को बदले जाने और 50 रिफंड के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही Reddit पर कुछ यूजर्स ने iPhone 18 Pro के Burgundy कलर मॉडल में कैमरा मॉड्यूल के आसपास धूल, गंदगी या अलग तरह का रंग दिखाई देने की शिकायत की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iPhone 18 Pro में 1,500 एक्सचेंज और 50 रिफंड

ChosunBiz की रिपोर्ट के अनुसार, Apple Korea ने South Korea के प्रतिनिधि Kim Jang-gyeom को उपलब्ध कराए डेटा में बताया है कि 18 सितंबर को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू होने से 28 सितंबर तक करीब 1,500 एक्सचेंज और 50 रिफंड दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा कुल बिक्री का कितना प्रतिशत है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि Apple साउथ कोरिया में अलग-अलग iPhone मॉडल की सेल के आंकड़े सार्वजनिक नहीं करता है।

Apple ने 29 सितंबर को iOS 27.0.1 अपडेट जारी किया था। जिसमें iPhone 18 Pro और Pro Max में Face ID Authentication फेल होने पर डिवाइस के अचानक रीस्टार्ट होने वाली समस्या को ठीक किया गया था। हालांकि, अपडेट के बाद भी कुछ यूजर्स ने Panic Full जैसी समस्या बने रहने की बात कही है। कुछ लोगों ने अपडेट के बाद ऐप्स के अचानक बंद होने की भी शिकायत की है।

Apple का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए Panic Full समस्या को ठीक कर दिया गया है। इसके बाद सामने आने वाली समस्याओं को सामान्य कंज्यूमर डिस्प्यूट रेजोल्यूशन प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है।

Burgundy iPhone 18 Pro के कैमरा एरिया में भी दिखी समस्या?

इस बीच Reddit पर iPhone 18 Pro और Pro Max के Burgundy कलर को लेकर भी यूजर्स की कई पोस्ट सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने कैमरा मॉड्यूल के आसपास अलग कलर, धब्बे या डिसकलरेशन जैसा दिखने की बात कही है। कुछ पोस्ट में यूजर्स ने बताया कि कैमरा के पास साफ करने के बाद यह निशान कम या गायब हो जाते हैं। जबकि कुछ लोगों ने इसे दोबारा दिखाई देने की बात कही है।

Reddit पर हुई चर्चा में कई यूजर्स ने इसके पीछे धूल, उंगलियों के ऑयल या ग्रीस को संभावित वजह बताया है। Burgundy फिनिश पर कैमरा मॉड्यूल के आसपास जमा धूल या ऑयल दूसरे हल्के रंगों की तुलना में ज्यादा दिखाई दे सकता है। हालांकि, Reddit की इन रिपोर्ट्स से यह साबित नहीं होता है कि iPhone 18 Pro सीरीज में कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है।

कुछ यूजर्स ने कैमरा ग्लास के अंदर धूल के कण दिखाई देने की भी शिकायत की है। ऐसे मामलों में कुछ Reddit यूजर्स ने Apple Store से डिवाइस बदलने की जानकारी शेयर की है।

इस पूरे मामले पर ब्रांड क्या रुख अपनाता है यह आगे की प्रतिक्रिया पर पता चल पाएगा। यदि आप भी नया आईफोन लेने की सोच रहे हैं तो कुछ समय रुकना सही हो सकता है ताकि आपको इन दिक्कत का सामना न करना पड़े। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here