
OPPO ने Find X10 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक ग्लोबल चैनलों के जरिए बताया है कि Find X10 सीरीज को 21 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप के लिए ग्लोबल लॉन्च इवेंट Mallorca, Spain में आयोजित होगा। इस दौरान कंपनी OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max को इंटरनेशनल मार्केट में पेश करेगी। आपको बता दें की इंडिया में भी इसी महीने यह श्रृंखला आएगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Oppo Find X10 सीरीज ग्लोबल लॉन्च डेट
OPPO Find X10 सीरीज को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लेकर आ रही है। आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोंस पेश किए जाएंगे।

OPPO Find X10 सीरीज के दोनों मॉडल ColorOS 17 के साथ आएंगे। कंपनी 13 अक्टूबर को ColorOS 17 का ग्लोबल लॉन्च करने वाली है। ऐसे में नए फ्लैगशिप फोन बॉक्स से ही कंपनी के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ मिलेंगे।
OPPO Find X10 के स्पेसिफिकेशंस
OPPO Find X10 में 6.59-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 3nm MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया गया है। जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा की बात करें तो OPPO Find X10 में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। पेरिस्कोप कैमरा 2.8x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO Find X10 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस
सीरीज के टॉप मॉडल Find X10 Pro Max में 6.78-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए फोन में 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है।
Oppo Find X10 Pro Max में भी 8,000mAh की बैटरी मिलती है। जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को IP66, IP68 और IP69 की ट्रिपल रेटिंग मिली है। जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में Hasselblad-ट्यून ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP वाइड, 200MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। इस तरह Pro Max मॉडल का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खूबी है।

OPPO Find X10 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च के दौरान कंपनी कीमत और अलग-अलग देशों में उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी शेयर करेगी। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो हम लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।








