
iQOO 16 को लेकर भारतीय यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल iQOO के CEO Nipun Marya ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर नया टीजर शेयर किया है। जिसमें कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप की ओर इशारा किया है। हालांकि पोस्ट में स्मार्टफोन का नाम नहीं है, लेकिन हाल ही में चीन में iQOO 16 के लॉन्च को देखते हुए माना जा रहा है कि यह टीजर इसी फ्लैगशिप फोन के लिए है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO 16 के भारत लॉन्च का टीजर जारी
Nipun Marya ने एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में अगले फ्लैगशिप को खोजने की बात कही है। कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन पहले टीजर के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही iQOO 16 के भारत में लॉन्च से जुड़ी और जानकारी शेयर की जा सकती है।
A query is running… #iQOO https://t.co/MV73Gc5g7k
— Nipun Marya (@nipunmarya) October 8, 2026
इससे पहले iQOO 16 के ग्लोबल वैरियंट को Geekbench पर भी देखा गया। था जिससे इसके चीन के बाहर लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई थी। हालांकि, भारत में लॉन्च को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। कुछ रिपोर्ट्स में बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट की वजह से फोन की कीमत बढ़ने और इसी कारण भारत लॉन्च में देरी या बदलाव की संभावना सामने आई थी। वहीं, अब iQOO के टीजर से फोन की भारत में एंट्री लगभग तय मानी जा सकती है। हालांकि, इसकी कीमत पिछली जनरेशन के मुकाबले ज्यादा रखी जा सकती है।
iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस चीन
iQOO 16 में 6.85-इंच का Samsung M16 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और Q4 गेमिंग चिप मिलती है।
iQOO 16 में कंपनी ने बैटरी क्षमता में भी बड़ा अपग्रेड किया है। फोन में 8,400mAh की बैटरी दी गई है। जबकि iQOO 15 में 7,000mAh की बैटरी थी। फोन 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस बड़ी बैटरी के साथ iQOO 16 खासतौर पर उन यूजर्स को लुभा सकता है, जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस के साथ लंबे बैकअप वाला फोन चाहते हैं।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसका पेरिस्कोप कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 16 के OriginOS 7 पर काम करने की उम्मीद है जो Android 17 पर आधारित होगा। हालांकि भारत में कंपनी OriginOS के बजाय अपने ग्लोबल सॉफ्टवेयर वर्जन के साथ फोन पेश करती है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। यदि आप आगामी फ्लैगशिप को लेना चाहते हैं तो हम आपको लगातार इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।









