
वीवो ने इसी सप्ताह अपनी होम मार्केट चीन में बड़ी बैटरी वाला मोबाइल vivo Y600k Turbo लॉन्च किया है जो 9000mAh बैटरी के साथ आया है। लेकिन अब कंपनी ने इसी सीरीज में और भी ज्यादा ताकतवर बैटरी वाला नया स्मार्टफोन vivo Y600s Pro भी जोड़ दिया है। वीवो वाई600एस प्रो 10200mAh battery से लैस कर चाइना में उतारा गया है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जो MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर पर काम करता है।
बड़ी बैटरी वाला वीवो फोन
vivo Y600s Pro 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी इस स्मार्टफोन में लगी 10200mAh battery है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह मोबाइल पूरे दिन का वीडियो स्क्रॉलिंग और कॉलिंग टाइम दे सकता है। वीवो ने इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं वीवो वाई600एस प्रो को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस वीवो 5जी फोन में OTG reverse टेक्नोलॉजी भी लगाई गई है जिसके चलते vivo Y600s Pro पावर बैंक बन सकता है। यानी इस मोबाइल से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

vivo Y600s Pro स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई600एस टर्बो 5जी फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। इस पंच-होल स्टाइल डिस्प्ले को कपंनी ने Q10+ AMOLED पैनल पर पेश किया है। फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, HDR, 1.07 बिलियल कलर्स और हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए ग्लास लेयर चढ़ाई गई है।
vivo Y600s Pro एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो Origin OS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस नए वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

वीवो वाई600एस प्रो को कंपनी ने LPDDR5 RAM से लैस किया है जो मोबाइल में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करती है। यह मोबाइल Memory Fusion तकनीक से लैस है। यह स्मार्टफोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत (8जीबी + 8जीबी) देती है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने के रोकने के लिए इसमें VC कूलिंग चैंबर भी लगाय गया है।
फोटोग्राफी के लिए vivo Y600s Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह vivo 5G 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और infrared जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

vivo Y600s Pro प्राइस
वीवो वाई600एस प्रो 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 2699 युआन यानी 39,000 रुपये के करीब है। वहीं 8GB RAM + 512GB Storage के साथ यह फोन 2999 युआन यानी तकरीबन 43000 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस वीवो फोन को चीन में Floating Gold, Vast Blue, Starry Purple और Moonlight Black कलर में बेचा जाएगा।









