7000mAh बैटरी वाले फोन पर 2500 की छूट! खरीदें सिर्फ 13,999 रुपये में

Join Us icon

रियलमी ने हाल ही में इंडिया में अपनी ‘पी4 सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन realme P4s Lite लॉन्च किया है। यह सस्ता 4G Smartphone है जो बड़ी 7000mAh battery के साथ लाया गया है। गौरतलब है कि रियलमी पी4एस सीरीज का नौवां मॉडल बनकर आया है जिससे पहले realme P4, P4s, P4R, P4x, P4 Lite, P4 Power, P4 Pro 5G फोन और realme P4 Lite 4G मोबाइल लॉन्च हो चुके हैं। नए रियलमी स्मार्टफोन को 15 हजार से कम में खरीदा जा सकता है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P4s Lite प्राइस

रियलमी पी4एस लाइट 4GB RAM वाला फोन है जिसे दो मेमोरी ऑप्शन्स में लाया गया है। इसके 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है और 128GB मेमोरी वेरिएंट का रेट 18,499 रुपये है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह मोबाइल इसी प्राइस पर सेल के लिए लिस्ट है। लेकिन UPI Payment करके फोन खरीदने पर कंपनी 2500 रुपये की छूट दे रही है। 2500 रुपये के डिस्काउंट के बाद realme P4s Lite का इफेक्टिव प्राइस 13,999 रुपये पड़ेगा।

वहीं दूसरी ओर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी रियलमी पी4एस लाइट 4जी सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट 14,999 रुपये में और 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 16,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। सस्ता स्मार्टफोन खरीदने के लिए क्लिक करें : कंपनी वेबसाइट / फ्लिपकार्ट

realme P4s Lite स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी पी4एस लाइट 4जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 7000mAh बैटरी लगाई गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। ब्रांड का दावा है कि यह रियलमी फोन सिंगल चार्ज में तकरीबन 3 दिन तक लगातार काम कर सकता है। वहीं फुल बैटरी पर 26 घंटे तक वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 15W चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यूजर्स को इसमें रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।

realme P4s Lite 4G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित RealmeUI पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 जीपीयू मौजूद है। इस सस्ते स्मार्टफोन में ग्राहकों को Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा।

इस लो बजट स्मार्टफोन में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे LCD पैनल पर बनाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 256PPI और 900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं डिस्प्ले का स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए Panda MN228 ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का Wide angle रियर कैमरा सपोर्ट करता है और फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती देती है। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यह मोबाइल वॉटर हैंड्स टच और ऑयल हैंड्स टच फीचर से लैस है जिसके चलते फोन स्क्रीन को गीले व तेल लगे हाथों से भी चलाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here