
इनफिनिक्स कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपना नया और पावरफुल गेम फोन लेकर आ रही है। यह स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro होगा। अप्रैल महीने में इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को पहले ही ग्लोबल मार्केट में उतारा जा चुका है जो 12GB RAM और MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर के साथ काम करता है। यह मोबाइल अब इसी महीने अक्टूबर में भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रहा है जिसकी इंडिया लॉन्च डिटेल्स सहित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix GT 50 Pro इंडिया लॉन्च डेट
इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने इस मोबाइल को भारत का पहला HydroFlow Liquid Cooling System वाला फोन कहा है। स्मार्टफोन की लॉन्च डेट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिये सामने आई है जो दर्शाता है कि Infinix GT 50 Pro की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। 27 अक्टूबर को इस अपकमिंग इनफिनिक्स स्मार्टफोन की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाया जाएगा।

इनफिनिक्स का गेमिंग फोन
Infinix GT 50 Pro एक गेमिंग फोन है जिसे कंपनी ने डिफरेंट डिजाइन पर बनाया है। स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर गेमिंग शोल्डर बटन लगाए गए हैं जो किसी गेमिंग कंसोल या जॉयस्टिक का एक्सपीरियंस देंगे। डेडिकेटेड फिजिकल कंट्रोल्स के साथ ही फोन में दिया गया हायड्रोफ्लो थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम मोबाइल हीट होने से रोकेगा और गेमिंग के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा। Infinix GT 50 Pro के सॉफ्टवेयर को भी कंपनी ने बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ऑप्टिमाइज्ड किया गया है।
इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी को कंपनी एंड्रॉयड 16 पर लेकर आ रही है जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन में Mali-G720 MC6 GPU दिया गया है।

ग्लोबल मॉडल की ही तरह इंडियन मार्केट में भी यह फोन 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। विदेशी बाजार में कंपनी इसे 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई थी। यही भारतीय मॉडल में भी मिल सकता है।
Infinix GT 50 Pro स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्मार्टफोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2800Hz इंटेंट टच सैंपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix GT 50 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स मोबाइल 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो को तगड़ी 6500mAh battery से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसके साथ ही यह मोबाइल 30W wireless चार्जिंग और 10W reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।









