
Huawei ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Huawei Pura 90 Plus की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने फोन का पहला ऑफिशियल टीजर भी जारी किया है, जिसमें इसका डिजाइन और लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। Huawei Pura 90 Plus को अगले सप्ताह यानी 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी शिपमेंट 8 नवंबर से पहले शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए हैं।
Huawei Pura 90 Plus की लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन
Huawei Pura 90 Plus की प्री-बुकिंग चीन में आज से शुरू हो गई है। यह फोन अगले हफ्ते 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा। ग्राहक इसे Huawei VMall ऑनलाइन स्टोर, कंपनी के एक्सपीरियंस स्टोर्स और रिटेलर्स के जरिए बुक कर सकते हैं। कंपनी शुरुआती ग्राहकों को एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी दे रही है।

Huawei की चीन वेबसाइट पर फोन के चार कलर ऑप्शन Obsidian Black, Snowy White, Purple Sunset और Dawn Gold लिस्ट किए गए हैं। कंपनी के टीजर में Purple Sunset कलर में पर्पल और ऑरेंज का ग्रेडिएंट फिनिश मिलता है।
Huawei Pura 90 Plus के बैक पैनल पर सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ऊपर दाईं ओर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। हालांकि, फोन का फ्रेम इसे बाकी मॉडल से अलग बनाता है।
Huawei Pura 90, Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max में फ्लैट एज वाला डिजाइन मिलता है। वहीं, Pura 90 Plus में कर्व्ड फ्रेम और राउंडेड बैक पैनल दिया गया है। यह प्रीमियम नजर आ रहा है।
Huawei Pura 90 Plus के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Huawei ने फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए हैं, लेकिन बीते दिन ही इसे लेकर लीक में जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, Huawei Pura 90 Plus स्मार्टफोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K हो सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Huawei Pura 90 Plus फोन में Kirin 9020 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, इस चिप में आठ CPU कोर हो सकते हैं। जिनकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz, 2.15GHz और 1.6GHz तक होगी। ग्राफिक्स के लिए इसमें Maleoon 920 GPU मिल सकता है।
कैमरा की बात करें तो Huawei Pura 90 Plus में 50MP का 1-इंच RYYB मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसमें फिजिकल वेरिएबल अपर्चर मिलने की भी उम्मीद है। RYYB सेंसर में कुछ ग्रीन पिक्सल की जगह येलो पिक्सल इस्तेमाल किए जाते हैं। जिससे कम रोशनी में ज्यादा लाइट कैप्चर करने में मदद मिल सकती है। वहीं, वेरिएबल अपर्चर कैमरे में आने वाली रोशनी को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Huawei Pura 90 Plus फोन में 48MP का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा, 40MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 1.5MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर मिल सकता है। Huawei अपने नए फोन में XMAGE इमेजिंग एल्गोरिदम का अपडेटेड वर्जन भी पेश कर सकती है।

Huawei Pura 90 Plus को कंपनी की Pura 90 सीरीज में नए मॉडल के तौर पर लाया जा रहा है जिसमें स्टैंडर्ड Pura 90, Pura 90 Pro और Max मॉडल्स मौजूद हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो हम आपको लॉन्च के दिन यानी 28 अक्टूबर को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









